Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान के नाम पहली जीत

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2010 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 34 रनों से हरा दिया है.

अहमदाबाद में खेले गए मैच में राजस्थान ने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन कोलकाता की टीम 20 ओवरों में पाँच विकेट गंवाकर 134 रन ही बना पाई.

राजस्थान की ओर से अभिषेक झुनझुनवाला ने 45 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की. पारी की शुरुआत की माइकल लंब और नमन ओझा ने.

पहली ही गेंद पर माइकल अशोक डिंडा की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद नमन ओझा ने फ़ैज फ़ैज़ल के साथ मिलकर तेज़ी से कुछ रन बटोरे.

फ़ज़ल शेन बॉंड की गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए तो ओझा रन आउट हो गए. उस समय स्कोर था तीन विकेट पर 72 रन.

अभिषेक झुनझुनवाला ने तेज़ गति से रन बनाने के क्रम को बरकरार रखा और पाँच चौके लगाए. लेकिन उनके साथी युसूफ़ पठान ने निराश किया और महज़ 15 रन बना डिंडा का शिकार हो गए.

अभिषेक ने एडम वोग्स के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन 18वें ओवर में वे ईशांत शर्मा की गेंद पर 45 के स्कोरपर गांगुली को कैच थमा बैठे.

शुरु में तेज़ी से रन बनाने वाले राजस्थान के बल्लेबाज़ अंत तक ये लय बरकरार नहीं रख पाए. आख़िरी के खिलाड़ी जल्दी जल्दी आउट हो गए.

वोग्स 37 रन बनाकर नाबाद रहे. राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया.

कोलकाता की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का आगाज़ मनोज तिवारी और ब्रैड हॉज ने किया. लेकिन यूसुफ़ पठान ने तिवारी को केवल 11 रन पर तीसरे ओवर में आउट कर दिया.

चेतेश्वर पुजारा ने 29 रन बनाए. अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हॉज को पठान ने अपना दूसरा शिकार बनाया.उन्होंने 36 रन बनाए. उस समय स्कोर था 15वें ओवर में तीन विकेट पर 104 रन.

इसके बाद कप्तान गांगुली ने कमान संभाली और उनका साथ दिया ओवैस शाह ने.

दोनों ने लक्ष्य हासिल करने की कोशिश तो बहुत की लेकिन रनों और बाकी बची गेंदों के बीच फासला बढ़ता चला गया.

आखिरी ओवर में कोलकाता को 37 रन बनाने थे. अंतिम ओवर में गांगुली 33 रन बना आउट हुए.

कोलकाता की टीम ने 20 ओवरों में पाँच विकेट खोकर 134 रन बनाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+