पंजाब की मुंबई पर जीत
आईपीएल में लगातार हार रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पदक तालिका में पहले नंबर की टीम मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया है.
मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 154 रन बनाए जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने चार विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए.
मुंबई की तरफ़ से ड्यूमिनी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद सचिन और रायुडू ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े. रायुडू 33 रन बनाकर आउट हुए जबकि सचिन 29 रन बनाकर आउट हुए.
सौरभ तिवारी भी अधिक कुछ नहीं कर सके और उन्होंन मात्र चार रन बनाए.
मुंबई की तरफ से सतीश ने 20 और पोलार्ड ने 18 रनों का योगदान दिया.
इसके जवाब में पंजाब ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए बराठ और जयवर्धने ने 41 रन जोड़े.
इसके बाद संघकारा और युवराज सिंह ने टीम को जीत के क़रीब पहुंचा दिया.
संघकारा ने 42 गेंदों में 56 रन बनाए जबकि युवराज सिंह ने 15 और इरफ़ान पठान ने 15 रन बनाए.
पंजाब की टीम ने चार गेंदे शेष रहते जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
