डेक्कन चार्जर्स भी सेमीफ़ाइनल में
आईपीएल-2 की विजेता टीम डेक्कन चार्जर्स ने रविवार को दिल्ली में हुए मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स को 11 रनों से हराकर सेमीफ़ाइनल में पहुँचने में सफलता पा ली है.
डेयर डेविल्स करो या मरो वाले इस मुक़ाबले में हारकर अब आईपीएल-3 से बाहर हो गई है.
रविवार को ही हुए एक अन्य मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब इलेवन को छह विकेट से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली थी.
मुंबई पहले ही सेमीफ़ाइनल में पहुँच चुकी है.
सेमीफ़ाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम का फ़ैसला सोमवार को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेन्जर्स में से कोई एक टीम सेमीफ़ाइनल में पहुँचेगी.
डेक्कन चार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 145 रन ही बनाए.
मोनिश मिश्रा ने 25 रनों की पारी खेली लेकिन पारी को संभाला मध्यक्रम में उतरे एंड्र्यू साइमंड्स ने जिन्होंने 54 रनों का योगदान दिया.
आशीष नेहरा ने 32 रन देकर दो और उमेश यादव ने 24 रन देकर दो विकेट लिए.
इसके जवाब में डेयर डेविल्स की टीम 25 रन के स्कोर तक पहुँचते-पहुँचते वार्नर, सहवाग और दिलशान के विकेट गँवा चुकी थी.
रही सही कसर कप्तान गंभीर के सस्ते में निपटने से पूरी हो गई.
इन चारों में से तीन को रोहित शर्मा ने कैच लपककर पेवेलियन वापस भेजा.
हालांकि कॉलिंगवुड ने टीम को बचाने की कोशिश करते हुए 51 रन जोड़े लेकिन टीम सात विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी.
हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेन्जर्स बंगलौर और दिल्ली डेयर डेविल्स तीनों के अंक समान थे लेकिन इस हार के बाद डेयर डेविल्स अब सेमीफ़ाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
