Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल कार्यालय पर छापे

इंडियन प्रीमियर लीग के करोड़ों के व्यापार की ख़बरों के बीच आयकर विभाग ने आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी के कार्यालय पर छापा मारा है और उनसे पूछताछ की है.

आईपीएल के मुंबई में स्थित कार्यालय पर छापे मारे गए और इस दौरान आईपीएल के वित्तीय मामलों के बारे में पूछताछ की गई.

मुंबई के वरली इलाक़े में बीसीसीआई का कार्यालय है और इसी परिसर में आईपीएल का भी ऑफिस है.

पिछले कुछ दिनों में आईपीएल की गतिविधियां विवाद में रही हैं. जहां कोच्चि टीम को लेकर काफ़ी विवाद हुआ है वहीं आईपीएल की बढ़ती आय को लेकर भी प्रश्न खड़े हुए हैं.

माना जा रहा है कि आयकर के ये छापे हाल में कोच्चि टीम को लेकर हुए विवाद से जुड़े हैं. आईपीएल की दो नई टीमों में से एक के लिए कोच्चि ने भी दावा किया था.

कोच्चि के लिए यह दावा जिस कंपनी ने पेश किया था उसमें विदेश राज्य मंत्री शशि थरुर की मित्र भी शामिल हैं और इसी मुद्दे पर विवाद पैदा हुआ था.

ललित मोदी का कहना था कि कोच्चि के मालिकों के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई जबकि कोच्चि टीम के मालिकों का कहना है कि मोदी कोच्चि की बजाय अहमदाबाद को टीम देना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए कोच्चि को घूस देने की भी कोशिश की थी.

इसके बाद मोदी ने ट्विटर पर कोच्चि टीम पर आरोप लगाए और मामला विवादों में घिरता चला गया.

मोदी पर ये भी आरोप हैं कि आईपीएल की कुछ टीमों में उनके परिवार के पैसे भी लगे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+