-Staff
कोलकाता, 30 नवंबरः भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ाए. वसीम जाफ़र ने लंच के थोड़ी ही देर बाद टेस्ट करियर का पाँचवा शतक जड़ दिया और दूसरे छोर से सचिन तेंदुलकर उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं.
जाफर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को सावधानी से खेलने के साथ आक्रामकता भी दिखाई. भारत ने दो विकेट पर 185 रन बना लिए हैं.वसीम जाफ़र के साथ बैटिंग करने आए दिनेश कार्तिक का ख़राब फ़ॉर्म जारी रहा और सोहैल तनवीर की गेंद पर वो सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हो गए.
उसके बाद विकेट पर आए राहुल द्रविड़ और वसीम जाफ़र ने पारी को बखूबी संभालते हुए तेजी से रन बटोरना शुरु किया. द्रविड़ के आउट होने पर सचिन तेंदुलकर उनका साथ दे रहे हैं.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, November 30, 2007, 14:57 [IST]
Other articles published on
Nov 30, 2007