अगले साल मार्च-अप्रैल में भारत में होगा टी-20 विश्व कप

By Ians

दुबई| भारत में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को तारीख की घोषणा कर दी। इसका आयोजन 11 मार्च से 3 अप्रैल के बीच होगा। इसके अलावा भारत को 2023 में आईसीसी 50 ओवर विश्व कप की मेजबानी करनी है। इस साल 50 ओवर विश्व कप की मेजबानी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कर रहे हैं जबकि 2019 में इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी इंग्लैंड को दी गई है।

टी-20 विश्व कप-2016 के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन इस साल 6 से 26 जुलाई के बीच आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होगा। अगले साल ही बांग्लादेश को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी करनी है और इसके लिए 22 जनवरी से 14 फरवरी के बीच का समय तय किया गया है।

आईसीसी ने गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में 2019 विश्व कप (50 ओवर) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 की भी तारीख की घोषणा की। विश्व कप का आयोजन 30 मई से 15 जुलाई के बीच होगा जबकि चैम्पियंस ट्रॉफी 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड में आयोजित की जाएगी।

2017 महिला विश्व कप (50 ओवर) का आयोजन इंग्लैंड में 4 से 27 अगस्त के बीच होगा जबकि महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन 2019 में 2 से 25 नवम्बर तक होगा।

Story first published: Thursday, January 29, 2015, 14:44 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+