Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका की टीम फ़ाइनल में

महेला जयवर्धने और उपुल थरंगा के शतकों की बदौलत श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने मेज़बान बंगलादेश को नौ विकेट से हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय सिरीज़ के फ़ाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है.

महेला जयवर्धने ने अपना 12वाँ शतक लगते हुए 108 रन बनाए जबकि थरंगा ने नाबाद 118 रन बनाते हुए बंगलादेश की ओर से दिए गए 249 के लक्ष्य को सात ओवर बाक़ी रहते ही पूरा कर लिया.

बंगलादेश में चल रही त्रिकोणीय सिरीज़ में अब श्रीलंका ने अपने तीनों मैच जीत कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. जबकि दो मैचों में से एक जीत आकर भारत दूसरे और बंगलादेश तीसरे स्थान पर है.

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी और पहले ही विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी बनाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.

इससे पहले श्रीलंका की तरफ से पहले विकेट की साझेदारी में सनत जयसूर्या और कुमार संगकारा ने 2008 के एशिया कप के दौरान 201 रनों का कीर्तिमान स्थापित किया था जो शुक्रवार को हुए इस मैच में टूट गया.

बांग्लादेशी कप्तान शकीब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाड़ियों की आक्रामक बल्लेबाज़ी को रोकने के लिए आठ गेंदबाज़ों का सहारा लिया लेकिन ये गेंदबाज़ भी जयवर्धेने और थरंगा की रन गति को रोक पाने में नाकाम रहे.

टूर्नामेंट की शुरुआत में आराम दिए जाने के बाद आमतौर पर मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करने वाले जयवर्धने से पारी की शुरुआत कराई गयी और जवार्धने ने इस फ़ैसले को सही साबित करते हुए अपना शतक जड़ा.

जबकि थरंगा ने अपनी नाबाद पारी में 126 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके भी जड़े.

श्रीलंका की सधी गेंदबाजी

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शुरू से ही बाँध के रखा और किसी भी लंबी साझेदारी को पनपने नहीं दिया.

मध्यम गति के गेंदबाजों थिसारा परेरा और नवन कुलशेखरा ने सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए दो-दो विकेट लिए. श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी संभाल रहे सूरज रणदीव ने भी दो बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

बांग्लादेश की ओर से शाकिब और रकीबुल हसन के बीच चौथे विकेट के लिए सबसे अधिक 77 रनों की साझेदारी रही लेकिन इसके बावजूद ये बल्लेबाज़ अपनी टीम की ओर से एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे.

रविवार को ढाका में होने वाले एक अहम मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+