दक्षिण अफ्रीका सीरीज का कार्यक्रम घोषित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ़्रीका के भारत दौरे के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. बीसीसीआई के अनुरोध पर दक्षिण अफ़्रीका की टीम भारत दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने को राज़ी हुई थी. पहले दक्षिण अफ़्रीका को सिर्फ़ पाँच टेस्ट मैच खेलने थे.
बीसीसीआई के मुताबिक़ दोनों देशों के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच छह फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में होगा.
बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान जारी करके बताया है कि दो टेस्ट मैचों के बाद दोनों देश तीन एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ खेलेंगे. सिरीज़ इस सिरीज़ का पहला वनडे मैच जयपुर में 21 फरवरी को खेला जाएगा. इस सिरीज़ का पहला वनडे मैच जयपुर में 21 फरवरी को खेला जाएगा. दूसरा वनडे 24 फरवरी को कानपुर में और 27 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. जयपुर और अहमदाबाद के वनडे मैच दिन-रात के होंगे.
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पहले सिर्फ़ पाँच एक दिवसीय मैच खेले जाने थे. लेकिन बीसीसीआई ने टेस्ट सिरीज़ के लिए अनुरोध किया था.
दरअसल श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में जीत के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गई थी. लेकिन टीम पर अपनी रैंकिंग गँवाने का ख़तरा था क्योंकि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के बाद लंबे समय तक भारत को कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
