Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किदांबी श्रीकांत बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, 5 महीनों में चौथी सफलता

नई दिल्ली। शानदार फॉर्म में चले रहे वर्ल्ड नंबर 2 भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने एक और सफलता हासिल कर ली है। डेनमार्क ओपन के बाद श्रीकांत ने अब फ्रेंच ओपन पर भी कब्जा कर लिया है। जापान के केंटा निशिमोटो को हराकार श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन पर कब्जा कर लिया। पिछले 5 महीनों में ये श्रीकांत की चौथी सफलता है और हफ्ते में दूसरी सुपर सीरीज। 24 साल के श्रीकांत ने रविवार को 10वीं सुपर सीरीज फ्रेंच ओपन के फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को 21-14, 21-13 से हराकार खिताब अपने नाम कर लिया।

फें3च ओपन जीतकर श्रीकांत ने साल के चौथी सुपर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले उन्होंने 22 अक्टूबर को डेनमार्क सुपर सीरीज प्रीमियर पर कब्जा किया था। इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने साइना नेहवाल के एक कैलेंडर ईयर में तीन सुपर सीरीज जीतने के रिकॉर्ड को तोड़करह नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इससे पहले श्रीकांत ने जून 2017 में इंडोनेशिया ओपन पर कब्जा किया। 25 जून को वो ऑस्ट्रेलिया ओपन के चैंपियन बने। 22 अक्टूबर को कोरिया के ली ह्युन को हराकर श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन का खिताब जीता और अब फ्रेंच ओपन चैंपियन बन गए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+