जब मैदान पर ही भिड़ गये जडेजा और रैना
पोर्ट आफ स्पेन। इस साल आईपीएल में कई ऐसे मौके आयें जो कि क्रिकेट को शर्मिंदा करने वाले थे। इनमें से एक था जब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक मुकाबले के दौरान गर्मा गर्मी हो गयी, आईपीएल में विराट और गंभीर अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते रहे हैं। ऐसी ही एक घटना वेस्टइंडीज में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रंखला में हुई जब टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा किसी बात को लेकर मैदान पर ही आपस में भिड़ गये। मामले में बीच बचाव के लिए कप्तान विराट कोहली को आना पड़ा।
बताया जा रहा है कि रैना द्वारा 28वें और 32वें ओवर में कैच न पकड़ पाने से जडेजा नाराज हो गये। इसी बात को लेकर दोनों ही खिलाडि़यों में अनबन हो गयी। अनबन बढ़ती देख टीम के कप्तान कोहली बीच में आये और दोनों खिलाडि़यों को शांत करवाया।
सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा आईपीएल में भी एक साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से खेलते हैं। यह एक ऐसी घटना थी जिसे देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए दु:खद था जब एक ही टीम के खिलाड़ी आपस में मैदान में भिड़ गये।
<center><iframe width="600" height="450" src="//www.youtube.com/embed/xKx0Y6WlXJk" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
