Highlight- भुवनेश्वर कुमार की आंधी में बेकार गई मनन वोहरा की मेहनत
हैदराबाद। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जिस तरह से जीत दर्ज की है उसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही हो। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में सिद्धार्थ कौल ने इशांत शर्मा को आउट करके अपनी टीम को 5 रन से शानदार जीत दिलाई। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन टीम के पास सिर्फ एक ही विकेट था।
जिस तरह से पंजाब की ओर से अकेले मनान वोहरा ने मोर्चा संभाल रखा था उसे देखते हुए लग रहा था कि पंजाब इस मैच को जीत लेगी, यही नहीं 83 रन के स्कोर पर जब वोहरा का कैच शिखर धवन ने छोड़ा तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह मैच हैदराबाद के हाथ से निकल गया। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला और 5 विकेट झटक डाले और मैच का रुख पलटकर रख दिया।
इसे भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए 18,000 बच्चे पहुंचे मैदान
मैच की अहम झलकियां
- हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर औऱ शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की
- धवन पांचवे ओवर में मोहित शर्मा की गेंद पर 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
- मोइजेज हेनरीक और युवराज सिंह भी लगातार दो गेंदों पर अक्षर पटेल के शिकार हो गए।
- नमन ओझा ने 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।
- डेविड वार्नर व ओझा ने मिलकर 60 रनों की साझेदारी की।
- वार्नर ने अपना 34वां अर्धशतक लगाया और आईपीएल में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
- इस आईपीएल में 235 रन बनाकर वार्नर ने पर्पल कैप हासिल की
- मोहित शर्मा पंजाब के लिए सबसे अच्छे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए
- मोहम्मद नबी ने इस मैच में अपना डेब्यू किया
- भुवनेश्वर कुमार ने अमला को पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट किया
- पंजाब का पूरा शीर्षक्रम 52 रन पर आउट हो गया।
- नबी ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया और मोर्गन को आउट किया।
- राशिद खान ने दो विकेट लिए, 4 ओवर में उन्होंने 42 रन खर्च किए।
- मनान वोहरा ने शानदार 95 रनों की पारी खेली, उन्होंने महज 50 गेंदों का सामना किया
- पंजाब की टीम ने 15 व 16वें ओवर में 20, 21 रन बनाए।
- भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए।
- भुवनेश्वर कुमार 15 विकेट लेने के साथ ही पर्पल कैप के हकदार बनें
- भुवनेश्वर कुमार ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
