
कप्तान स्टीव स्मिथ
पुणे की टीम पूरी तरह से मैच पर हॉवी रही, पहले उसके बॉलरों ने मुंबई पर लगाम लगाई तो वहीं दूसरी ओर बैटिंग में भी पुणे का पलड़ा मुंबई पर भारी रहा। लेकिन इस जीत का पूरा श्रेय जाता है नवनियुक्त कप्तान स्टीव स्मिथ को।

धोनी की जगह मिली कप्तानी
जिनकी नाबाद 84 रनों की पारी ने ना केवल मैच जीता बल्कि लोगों का दिल भी जीता। गौरतलब है कि स्मिथ को जब कप्तानी सौंपी गई थी तो लोगों ने ट्विटर पर इस बात का विरोध किया था क्योंकि पुणे सुपरजायंट्स की कैप्टन सीट उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर मिली थी। जिसके बाद धोनी के फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा था।

कैप्टन की पोस्ट से हटा दिया था
मालूम हो कि धोनी को कप्तानी से हटाने का मतलब सिर्फ इतना था कि पिछले सत्र में उनकी कप्तानी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके कारण फ्रेंचआईजी ने उन्हें कैप्टन की पोस्ट से हटा दिया था लेकिन गुरूवार को जिस तरह से स्मिथ ने खेल खेला उससे एहसास हो गया कि उन्हें कप्तानी सौंपकर किसी भी तरह की गलती नहीं की गई है।

कप्तान स्मिथ को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया
आपको बता दें कि मैच जिताऊ आतिशी अर्धशतकीय पारी के लिए कप्तान स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने। अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था। लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई।

पुणे ने मुंबई को हराया
गौरतलब है कि मुंबई से मिले 185 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे ने तीन विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।


Click it and Unblock the Notifications