किदांबी श्रीकांत ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, पूर्व खेल मंत्री ने पद्मश्री के लिए की सिफारिश
नई दिल्ली। मौजूदा सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय बैडमिंटन के नये सुपर स्टार किदांबी श्रीकांत को पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामित किया है। 5 सुपर सीरीज जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी किदांबी का नाम विजय गोयल ने मौजूदा सत्र में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। श्रीकांत पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन जीतकर एक कैलेंडर सत्र में चार सुपर सीरीज टूर्नमेंट जीतने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बैडमिंटन खिलाड़ी बने।
बता दें कि श्रीकांत ने गुरुवार को BWF द्वारा जारी मेंस सिंगल्स रेटिंग्स में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। भारतीय शटलर श्रीकांत BWF द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाईं।
पूर्व खेल मंत्री व मौजूदा संसदीय कार्य मंत्री गोयल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर लिखकर श्रीकांत के नाम की सिफारिश देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए की है। पद्म पुरस्कारों की समय सीमा हालांकि 15 सितंबर को ही खत्म हो गई हैं। गोयल ने लिखा, मौजूदा परिस्थितियों में आवश्यक है कि भारत में इस खेल में उसके योगदान को स्वीकार करते हुए इस युवा खिलाड़ी को प्रेरित किया जाए।
चाइना सुपर सीरीज जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन की दुनिया के लियोनल मैसी कहे जाने वाले ली डैन को हराया था। गोयल का कहना है कि, वह देश के युवाओं के लिए आदर्श है और लाखों लोग चाहते हैं कि उसकी उपलब्धियों को मान्यता मिले। कई लोगों ने मेरे से संपर्क किया कि पूर्व खेल मंत्री की हैसियत से मैं इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए उसके नाम की सिफारिश करूं।
बता दें कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
