जहीर की चोट पर फ्लिंटॉफ ने छिड़का नमक, कहा मुश्किल में भारत
नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर पहले राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलवाने वाले भारत के ग्रेट निशानेबाज गंगन नारंग को खेल रत्न के लिए चुना गया है तो वहीं भारत के स्टार गेंदबाज जहीर खान को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जायेगा। अब से थोड़ी देर पहले हुए संसदीय खेल समिति ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की।
जहीर के अलावा जिम्नास्ट आशीष कुमार, तीरंदाज राहुल बनर्जी, एथलीट प्रीजा श्रीधरन, टेनिस स्टार सोमदेव देवबर्मन, हॉकी खिलाड़ी राजपाल सिंह, फुटबॉलर सुनील छेत्रीव और बॉक्सर सुरंजॉ सिंह को भी अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई है।