विश्व कप 2011 को कोई खतरा नहीं: पीसीबी
इस्लामाबाद, 2 दिसम्बर: लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों को देखते हुए 2011 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप पर अटकलें लगना शुरू हो गईं हैं, लेकिन इससे पहले कि अटकलें तेज हो जायें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कर दिया है कि भारत की सह-मेजबानी में होने वाले इस आयोजन को कोई खतरा नहीं है।
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा है कि विश्व कप रद्द होने या फिर किसी अन्य तरह की अटकबाजी में कोई दम नहीं क्योंकि विश्व कप की तैयारी पूरी रफ्तार से चल रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरा सी भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत और पाकिस्तान सभी टीमों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएंगे और साथ ही हम विश्व क्रिकेट को अपनी तैयारियों से मंत्रमुग्ध कर देंगे।
अल्ताफ ने कहा कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व कप के आयोजन से जुड़ी तैयारियों के लिए समय-सीमा तय की है और पीसीबी उसका सम्मान करते हुए अपना काम कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications