Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लाहौर में हुई दुर्गति से बोर्ड ख़फ़ा

पीसीबी का कहना है कि उन्हें 48 घंटे के अंदर ये रिपोर्ट चाहिए, जिसमें हार के कारण बताए गए हों.

पीसीबी के प्रमुख एजाज़ बट ने कहा कि जिस तरह लाहौर वनडे में टीम ने प्रदर्शन किया, उससे वे काफ़ी निराश हैं.

लाहौर में हुए तीसरे एक दिवसीय मैच में पाकिस्तान की टीम 310 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन पूरी टीम सिर्फ़ 75 रन बनाकर आउट हो गई.

कारण

लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए एजाज़ बट ने कहा, "मैंने टीम प्रबंधन, कप्तान और कोच से कहा है कि वे मंगलवार तक इस बारे में रिपोर्ट सौंपे कि लाहौर वनडे और सिरीज़ में हार की क्या वजह रही."

मैंने टीम प्रबंधन, कप्तान और कोच से कहा है कि वे मंगलवार तक इस बारे में रिपोर्ट सौंपे कि लाहौर वनडे और सिरीज़ में हार की क्या वजह रही एजाज़ बट, प्रमुख, पीसीबी

मैंने टीम प्रबंधन, कप्तान और कोच से कहा है कि वे मंगलवार तक इस बारे में रिपोर्ट सौंपे कि लाहौर वनडे और सिरीज़ में हार की क्या वजह रही

लाहौर वनडे में पाकिस्तान की टीम 234 रनों के बड़े अंतर से हारी. जो रनों के मामले में अभी तक की उसकी सबसे बड़ी हार है. साथ ही 75 रन पाकिस्तान में हुए वनडे मैचों में उसका न्यूनतम स्कोर है.

तीन एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ पाकिस्तान 2-1 से हार गया था. पाकिस्तान ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाक़ी के दोनों मैच वो हार गया.

कप्तान शोएब मलिक, कोच इंतिख़ाब आलम और मुख्य चयनकर्ता अब्दुल क़ादिर को खेल मामलों की सीनेट समिति ने भी नौ फ़रवरी को बुलाया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+