टीम इंडिया नहीं तो श्रीलंकाई जाएंगे पाक
एसएलसी के अध्यक्ष अर्जुन रणातुंगा ने यह बात मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम अगर अगले महीने प्रस्तावित दौरे पर पाकिस्तान नहीं जाएगी तो उनकी टीम वहां जाकर खेलेगी।
रणातुंगा ने कहा कि यदि श्रीलंका को निमंत्रण दिया गया तो उनकी टीम पाकिस्तान जाकर खेलना पसंद करेगी। बस इंतजार होगा तो बस भारत सरकार के जवाब का।
रणातुंगा का कहना है कि पाकिस्तान ने कई मौकों पर यह साबित किया है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा करने में सक्षम है। एशिया कप के दौरान उसने अच्छी व्यवस्था की थी। लिहाजा इस बात को लेकर विश्वस्त हैं कि वहां की सरकार श्रीलंकाई टीम को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायेगी।
उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सीरीज को सफल बनाने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन उसने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर इस श्रंखला के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है तो वह श्रीलंका के साथ अपने देश में या फिर किसी अन्य स्थान पर सीरीज का आयोजन कर सकता है।
गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा संकट में पड़ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम को भेजे या नहीं, इसका फैसला भारत सरकार पर छोड़ दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
