Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग: शादी करने के लिये अंकित चव्‍हाण को मिली जमानत

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग में फंसे राजस्‍थान रॉयल्‍स के तीन खिलाडि़यों में से एक अंकित चव्‍हाण को शादी करने के लिये अंतरिम जमानत मिल गई है। अदालत ने अंकित चव्‍हाण को एक लाख के निजी मुचलके और 2 लाख के सिक्‍योरिटी बॉड पर जमानत दी है। कोर्ट ने अंकित चव्‍हाण को 6 जून को सरेंडर करने को कहा है। मालूम हो कि आगामी 2 जून को अंकित चव्‍हाण की शादी है। इस बात का हवाला देते हुए अंकित ने बीते 28 मई को अदालत से जमानत की गुहार लगाई थी।

अजित चव्हाण के वकील किशोर गायकवाड ने अदालत से कहा था कि चव्हान का विवाह पहले से तय है और यह 2 जून को निर्धारित है। इसलिए उनके मुवक्किल को जमानत दी जानी चाहिए। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने स्पॉट फिक्सिंग के सिलेसिले में गिरफ्तार खिलाड़ी श्रीसंत के दोस्त अभिषेक शुक्ला को जमानत दे दी। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट लोकेश शर्मा ने शुक्ला को जमानत दी। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में सौंपने की पुलिस की दलील को खारिज कर दिया। पुलिस ने श्रीसंत की 16 मई को हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई के एक होटल से उसका सामान और पैसा हटाने का आरोप शुक्ला पर लगाया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+