oi-Bavita
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की है। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। ढाका में हुई तेज़ बारिश के चलते एशिया कप में भारत-पाक मैच का रास्ता क़रीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा।
आज के मुकाबले में हाफ टाइम तक कोई भी टीम स्कोर नहीं कर पाई। लेकिन इसके फौरन बाद ही भारत ने पहला गोल कर दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोल कर भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी। अब भारत का फाइनल में मुकाबला कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, October 21, 2017, 20:50 [IST]
Other articles published on
Oct 21, 2017