Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाँचवें वनडे मैच का स्कोर

भारत और श्रीलंका के बीच पाँच एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. वैसे भारत ये सिरीज़ पहले ही 3-1 से जीत चुका है.

कोलंबो में हो रहे इस मैच में श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

श्रीलंका जहाँ प्रतिष्ठा के लिए इस मैच को जीतने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारत की जीत बड़े अंतर से सिरीज़ जीतने की कोशिश करेगी.

भारत ने इस मैच के लिए टीम में कुछ बदलाव किए हैं. हरभजन सिंह, एस बद्रीनाथ और प्रवीण कुमार को आराम दिया गया है. उनकी जगह प्रज्ञान ओझा, इरफ़ान पठान और आरपी सिंह को टीम में जगह मिली है.

भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, इरफ़ान पठान, आरपी सिंह, मुनाफ़ पटेल, ज़हीर ख़ान, रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा

श्रीलंकाई टीम

महेला जयवर्धने (कप्तान), सनत जयसूर्या, मलिंडा वर्नपुरा, कुमार संगकारा, चमारा कपूगेदरा, जेहान मुबारक, महेला उदावाते, नूवान कुलशेखरा, थिलन तुषारा, अजंता मेंडिस और दिलहारा फ़र्नांडो

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+