नागपुर टेस्ट का ताज़ा स्कोर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे खेल का ताज़ा स्कोर.
टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 382 रनों का लक्ष्य मिला है.
चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गँवाए 13 रन बनाए थे.
भारत ने पहली पारी में 441 रन बनाए थे जिसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम 355 रनों पर सिमट गई.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से साइमन कैटिच ने शानदार शतक लगाया, वहीं माइक हसी ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन उनके बाकी बल्लेबाज़ ज़्यादा टिक नहीं सके.
नागपुर टेस्ट के दौरान अब तक कई मायनों में यादगार साबित हुआ है.
जहाँ कैटिच ने तीसरे दिन अपना पाँचवा टेस्ट शतक लगाया, वहीं हरभजन सिंह 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों के क्लब में शामिल हो गए हैं.
जेसन क्रेज़ा ने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में आठ विकेट लिए हैं.
इससे पहले सचिन ने अपने टेस्ट जीवन का 40 वाँ शतक बनाया था और वीवीएस लक्ष्मण ने अपना सौंवा टेस्ट खेला.
इसी टेस्ट के बाद भारत के सफलतम कप्तान सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं.
नागपुर टेस्ट से ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस सिरीज़ का भी फ़ैसला होना है.
भारत सिरीज़ में 1-0 से आगे है और वह इस पर तभी कब्ज़ा जमा सकता है जब वह या तो नागपुर टेस्ट जीते अथवा ड्रॉ करे.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीतकर सिरीज़ बराबर करना चाहेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications