भारत-श्रीलंका मैच का स्कोरकार्ड
भारत और श्रीलंका के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला का तीसरा मैच कटक में शुरु हो गया है.
भारत की ओर से आज कप्तानी का दारोमदार वीरेंदर सहवाग पर है क्योंकि धोनी पर पिछले मैच में धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा हुआ है.
शृंखला इस समय 1-1 से बराबरी पर चल रही है. भारतीय टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है जबकि श्रीलंका की टीम में मैथ्यू नहीं होंगे. धोनी के टीम में नहीं होने के कारण दिनेश कार्तिक टीम में आए हैं जो कीपिंग करेंगे.
अभी तक दोनों ही टीमों ने वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और माना जा रहा है कि सीरिज़ दोनों में से कोई भी टीम जीत सकती है.
भारतीय टीम- सहवाग, तेंदुलकर, गंभीर, युवराज, रैना, कार्तिक, जडेजा, हरभजन, ज़हीर, नेहरा, ईशांत शर्मा.
श्रीलंका टीम- थरंगा, दिलशान, संघकारा, जयवर्धने, कापूगड़ेरा, कंदंबी, रंडीव, कुलशेखरा,मेंडिस, मलिंगा, वेलेगेदारा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications