भारत और श्रीलंका के बीच पाँच एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ का दूसरा मैच नागपुर में शुरू हो गया है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
राजकोट में खेले गए पहले रोमांचक मैच में तीन रनों से मिली जीत के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं, वहीं श्रीलंका पहले मैच की हार के बाद यह मैच जीतकर स्कोर बराबर करना चाहेगा.
पहले मैच में 825 रनों के विशाल स्कोर के बाद दर्शक फिर वैसा ही खेल देखने के लिए उत्सुक हैं.