आईपीएल के ज्‍यादातर मैच भारत में, फाइनल भी यहीं

नई दिल्‍ली। आम चुनाव के कारण दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईपीएल 7 के ज्‍यादातर मैच भारत में ही होंगे साथ ही इसका फाइनल भी भारत में ही खेला जाएगा। गौर हो कि बीसीसीआई ने गृहमंत्रालय से आईपीएल नीलामी के बाद बात की थी, जिसमें मंत्रालय ने मैचों के लिए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि आज जैसे ही चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई आईपीएल अध्‍यक्ष राजीव बिस्‍वाल ने कहा कि आईपीएल के 60 से 70 फीसदी मैच भारत में ही होंगे।

आज दिल्‍ली में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में आईपीएल अध्‍यक्ष राजीब बिस्‍वाल, बीसीसीआई अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन, उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला, सचिव संजय पटेल और सीईओ सुंदर रमन की सहमति से यह निर्णय लिया गया। बिस्‍वाल ने कहा कि जब आम चुनाव के तारीखों की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में हम इस घरेलू टूर्नामेंट के ज्‍यादातर मैच भारत में ही करवाने का विचार कर रहे हैं।

आईपीएल के दूसरे संस्‍करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।

आज चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। मतदान कार्यक्रम 7 अप्रैल से 12 मई तक होंगे, जबकि मतगणना 16 मई को होगी। अत: 16 मई के बाद मैचों का आयोजन भारत में किया जाएगा।

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है, टूर्नामेंट का आयोजन 9 अप्रैल से तीन जून तक होगा। सूत्रों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के अलावा, बांग्‍लादेश और संयुक्‍त अरब अमीरात भी टूर्नामेंट होस्‍ट करने के लिए उत्‍सुक थे।

Did you know: आईपीएल के दूसरे संस्‍करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। यह टूर्नामेंट वहां भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहा।

Story first published: Wednesday, March 5, 2014, 18:21 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+