भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच
बंगलौर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सचिन ने 14,000 रन पूरे किए.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन का मैच आज बंगलौर में खेला जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा योगदान था. इस मैच में उनके घायल हो जाने के बाद वे दूसरा मैच नहीं खेल रहे हैं.
जानकारों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया भले ही वीवीएस लक्ष्मण के न होने से राहत महसूस करे लेकिन सचिन तेंदुलकर और मुरली विजय ऑस्ट्रेलिया को उतनी ही कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
दूसरे टेस्ट में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता है और बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट की शुरुआत से पहले कहा, " वो पूरी दमदारी के साथ दूसरे टेस्ट में उतरेंगे. उनकी संस्कृति है कि वो आसानी से हार नहीं मानते. लेकिन हम भी पूरी तरह से तैयार हैं. "
टीमें इस प्रकार हैं -
ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन, साइमन कैटिच, रिकी पॉन्टिंग(कप्तान), माइकल क्लार्क, माइक हस्सी, मार्कस नॉर्थ, टिम पेन, नैथन हॉरिट्ज़, बेन हाइफ़ेनहाउस, पीटर जॉर्ज और मिचेल जॉनसन
भारत - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, मुरली विजय, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, श्रीसंत, ज़हीर ख़ान और प्रज्ञान ओझा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
