क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. बांग्लादेश में खेले जा रहे मैच में मेज़बान टीम ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है.
भारत की ओर से पीयूष चावला, आशीष नेहरा और आर अश्विन नहीं खेल रहे हैं.
पिछले विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों मिली हार का बदला इस बार भारत ज़रूर चुकाना चाहेगा.
बांग्लादेश ने चार साल पहले 1983 की विश्व चैंपियन को ग्रुप स्टेज में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. अब दोनों टीमें एक बार फिर से 10वें विश्व कप में मीरपुर में आमने-सामने हैं.
अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम बढ़िया फ़ॉर्म में है.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास दुनिया इस टूर्नामेंट के सबसे मज़बूत बल्लेबाज़ी क्रम है. लेकिन इसके बावजूद धोनी बांग्लादेश के स्पिनरों की तिकड़ी – शाकिब-अल-हसन, अब्दुर्रज़्ज़ाक, और सुहरावर्दी शुवो – को ख़तरा मानते हैं.
मीरपुर में बांग्लादेश को ख़ूब घरेलू समर्थन मिलेगा लेकिन टीम में मशरफ़े मुर्तज़ा का ना होना टीम को खल सकता है. मुर्तज़ा चार साल पहले हुए विश्व कप में भारत की हार के मुख्य कारण थे.
लेकिन बांग्लादेश के कैप्टन शाकिब-अल-हसन अपनी टीम के दूसरे राउंड में पहुंचने की बात कर रहे हैं.
भारत और बांग्लादेश के अलावा इस विश्व कप के ग्रुप बी में दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड और हॉलैंड शामिल हैं.
बांग्लादेश आयरलैंड और हॉलैंड को पर तो भारी पड़ ही सकता है.