Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग ने लगाया शानदार शतक

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने ख़राब फ़ॉर्म से उबरते हुए शानदार शतक लगाया है और भारत के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मज़बूत है.

रिकी पोंटिंग ने अपने टेस्ट जीवन का 36वाँ शतक लगाया. अब वे सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 39 शतक से मात्र तीन शतक दूर हैं.

बंगलौर में हो रहे पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ख़राब शुरुआत की. मैच की तीसरी गेंद पर ही मैथ्यू हेडन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.

उनका विकेट मिला ज़हीर ख़ान को. लेकिन उसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच ने पारी संभाली और काफ़ी संयम के साथ बल्लेबाज़ी की.

हरभजन सिंह और अनिल कुंबले ने काफ़ी किफ़ायती गेंदबाज़ी की और दोनों बल्लेबाज़ों को परेशान भी किया लेकिन वे विकेट नहीं ले पाए.

साइमन कैटिच और रिकी पोंटिंग ने दूसरे विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की. कैटिच अच्छा खेल रहे थे लेकिन ईशांत शर्मा ने उन्हें 66 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने टेस्ट जीवन का 36वाँ शतक लगाया.

इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून व्हाइट को टीम में जगह दी है. व्हाइट का ये पहला टेस्ट मैच है. भारत ने अपनी टीम में तेज़ गेंदबाज़ी की कमान ज़हीर ख़ान और ईशांत शर्मा को सौंपी है.

भारतीय टीम

अनिल कुंबले (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान और ईशांत शर्मा

ऑस्ट्रेलियाई टीम

रिकी पोंटिंग (कप्तान), मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, कैमरून व्हाइट, शेन वॉटसन, ब्रैड हैडिन, ब्रेट ली, मिचेल जॉनसन और स्टुअर्ट क्लार्क

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+