कोटला टेस्‍ट में कांटे की टक्‍कर
नई दिल्ली, 29 अक्तूबर: आस्ट्रेलिया और भारत के बीच नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमें एक दूसरे को कांटे की टक्कर देती दिख रही हैं। भारतीय बल्लेबाज जहां दो विकेट गिरने के बाद स्थिति को मजबूत बनाने में डटे हुए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रनों की गति को नियंत्रित करने में सफल दिखाई दिये।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट पर 67 रन बना लिये थे। भोजनकाल के बाद गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर ने रनों की गति बढ़ाते हुए अर्द्धशतक ठोके। गंभीर जहां 55 रन पर खेल रहे हैं, वहीं सचिन ने अभी तक 64 रन बना लिये हैं।
खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर दो विकेट पर 138 है। अबतक कुल 45 ओवर फेंके जा चुके हैं। सुबह के मैच की बात करें तो भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे वीरेंद्र सहवाग मात्र एक रन पर आउट हो गये। सहवाग ब्रेट ली की गेंद का निशाना बने।
उसके बाद मैदान पर आये राहुल द्रविड़ भी कुछ खास नहीं कर सके। राहुल 11 रन पर जॉनसन की गेंद पर हेडन के हाथों लपक लिये गये। भारतीय खेमे की बात करें तो इस मैच में भी भारत विपक्षी टीम के समक्ष भारी-भरकम स्कोर खड़ा करना चाहता है। अभी तक भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। यदि यह मैच भारतीय टीम जीत लेती है, तो यह सीरीज भी उसी के नाम हो जाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications