टेस्ट का ताज़ा स्कोर
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को चटगांव में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है.
दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले टेस्ट का आज पहला दिन है.
कोहरे और ओस के कारण मैच अपने नियत समय से लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुआ है.
मैच का ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
भारत के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो टेस्ट मैचों की इस सिरीज़ का पहला मैच नहीं खेल पा रहे हैं.
पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे धोनी को आराम की सलाह दी गई है.
धोनी की ग़ैर मौजूदगी में पहले टेस्ट की कमान वीरेंदर सहवाग संभाल रहे हैं. जबकि कीपिंग की ज़िम्मेदारी दिनेश कार्तिक को दी जा सकती है.
भारत के लिए अच्छी ख़बर ये है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहला टेस्ट खेल सकते हैं.
लेकिन हरभजन सिंह नहीं खेल रहे हैं. वो अपनी गर्दन में अकड़न के कारण आराम कर रहे हैं.
इससे पहले बांग्लादेश में एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित हुई थी, जिसमें भारत फ़ाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका से हार गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
