Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य

चौथे दिन के खेल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.

मोहाली में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में चौथे दिन के अंत तक भारत के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य है.

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों की मामूली बढ़त मिली थी लेकिन चौथे दिन के खेल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया.

चौथे दिन के मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की बढ़िया गेंदबाज़ी ने उसे जीत के लक्ष्य की ओर खींचा है.

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ बेन हिलफिनेहॉस ने कम समय में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को भी जीत का दावेदार बनाया.

ज़हीर ख़ान ने पहली पारी में पाँच विकेट लिए थे और दूसरी पारी में भी उन्होंने तीन और विकेट झटके.

इस तरह उन्होंने अपने तिहत्तरवें मैच में 250 विकेट पूरे कर लिए.

पहली पारी में 92 रन बनानेवाले टिम पेन को प्रज्ञान ओझा ने आउट किया.

ईशांत शर्मा ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए और इसने खेल का रुख़ भारत के पक्ष में बदल दिया था.

पहली पारी में दो रनों से शतक बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर इस खेल के दौरान भी संयत दिखे. वो 25 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारतीय बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण की पीठ की चोट के कारण जीत के लिए भारत की निगाहें सचिन तेंदुलकर पर टिकी हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+