Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट का स्कोर

तीन टेस्ट मैचों की शृंखला इस समय 1-1 से बराबर है.

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच टेस्ट सिरीज़ का तीसरा और आख़िरी टेस्ट केपटाउन में खेला जा रहा है. बुधवार को तीसरे दिन का मैच खेला जा रहा है.

दूसरे दिन के मैच में दक्षिण अफ्रीका के 362 रनों के जवाब में भारत ने सधी हुई शुरुआत की और खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 142 रन बनाए.

स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

भारत की तरफ से श्रीसंत ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँच विकेट लिए जबकि ज़हीर ने खान को तीन और ईशांत शर्मा को दो विकेट मिले.

मैच में अभी तीन दिन बाकी हैं और तीन टेस्ट मैचों की शृंखला इस समय 1-1 से बराबर है.

टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ये टेस्ट सिरीज़ जीतकर दक्षिण अफ़्रीका में अपनी पहली टेस्ट सिरीज़ जीत हासिल करना चाहती है.

दूसरी ओर दक्षिण अफ़्रीका की टीम अपनी ज़मीन पर जीत का सिलसिला जारी रखना चाहती है.

पहला टेस्ट भारत बुरी तरह हार गया था लेकिन दूसरे टेस्ट में उसने दक्षिण अफ़्रीका को मात देकर सिरीज़ काफ़ी रोमांचक बना दी है.

दक्षिण अफ्रीका

ग्रैम स्मिथ (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डी वेलियर्स, ऐशवेल प्रिंस, मार्क बाउचर, डेल स्टेन, मार्ने मॉर्केल, पॉल हैरिस और लोनवाबो सोत्सोबे.

भारत

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और एस श्रीसंत.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+