
रशीद का जादू कायम
केकेआर को दूसरा झटका कप्तान गंभीर के रूप में लगा। गंभीर को राशिद खान ने 5वें ओवर की चौथी बॉल पर बोल्ड कर पवेलियन भेजा। कप्तान के जाने के बाद उथप्पा ने पारी को संभाला और तूफानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 68 रन बन बनाए। उथप्पा को फॉर्म में चल रहे राशीद ने पवेलियन भेजा। उथप्पा के बाद तेज खेल रहे मनीष पांडे को भुवनेश्वर ने वार्नर के हाथों कैच लपकवाया। मनीष पांडे के बाद कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया।

भुवी ने बनाया रिकॉर्ड
केकेआर की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। युसुफ पठान ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। आशीष नेहरा, बेन कटिंग, रशीद ने एक-एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर ने कोलकात्ता के तीन बल्लेबाजों को पनवेलियन भेजा। कुल मिलाकर भुवनेश्वर कोलकात्ता के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएएल के इतिहास में पहली बार भुवनेश्वर ने कोलकाता के खिलाफ सबसे अधिक 18 विकेट चटकाए हैं।

नहीं चले युवराज-वार्नर
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के खोकर 155 रन ही बना सकी। हैदराबाद की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं छू पाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान डेविड वार्नर और युवराज सिंह ने 26-26 रन बनाए।

ईडेन गार्डन का अनोखा रिकॉर्ड
हैदराबाद की तरफ से शिखर धवन (23), हेनरिक्स (13), दीपक हुड्डा (13), बेन कटिंग (15), नमन ओझा (10*), बिपुल शाह ने नाबाद 21 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। इसके अलावा बोल्ट, सुनील नरेन, कुलदीप यादव और युसुफ पठान ने एक-एक विकेट चटकाया। केकेआर और हैदारबाद की टीमें ईडेन गार्डन में पांच बार आमने सामने आई हैं। जिसमें पांचों बार केकेआर को जीत मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
