Highlights: दिल्ली से हार प्ले-ऑफ के लिए कठिन हुईं पुणे की राहें
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने दो विकेट जल्दी खोने के बाद भी रनों रफ्तार में अंकुश नहीं लगने दिया। ओपनर करुण नायर की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने पुणे के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में पुणे की टीम निर्धारित 20 ओरों में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। हार के बाद पुणे की राहें थेड़ी कठिन हो गई हैं। अब उसे अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा और दूसरी टीमों के हारने का इंतजार करना होगा। दिल्ली के ऋषभ पंत और करुण नायर के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 74 रन की साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए तेजी से रन बनाए।

विकेट गिरते रहे, नायर मारते रहे
दिल्ली के करुन नायर ओपनिंग करने आए और 19वें ओवर तक दिल्ली की पारी को संभाले रहे। नायर ने 9 चौकों की मदद से 45 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। नायर ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। करुण नायर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हालांकि दूसरे छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा। फॉर्म में चल रहे दिल्ली के विकेट कीपर ऋषभ पंत ने 22 गेंदों में तेजी से 36 रनों की पारी खेली। पंत के आउट होने के बाद सैमुअल्स ने नायर का थोड़ी देर साथ दिया और 21 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रिश्चियन का शिकार बने। इसके अलावा संजू सैमसन (2), श्रेयस अय्यर (3), कोरी एंडरसन (3), पैट कमिंस (11), अमित मिश्रा (13) और शमी ने 2 रन बनाए। पुणे ने शानदार फील्डिंग और बॉलिंग की बदौलत दिल्ली के बल्लेबाजों को बांधे रखा। पुणे की ओर से बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट सबसे सफल गेंदबाज रहे दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, एडम जंपा और क्रिश्चियन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

बेकार गई मनोज तिवारी की अर्धशतकीय पारी
मनोज तिवारी की अर्धशतकीय पारी भी पुणे को जीत नहीं दिला सकी। तिवारी ने मैच के अंत तक पुणे की डोर को संभाले रखा। अंतिम ओवर में जीते के लिए दिल्ली को 25 रन की दरकार थी। मनोज तिवारी ने कमिंस की पहली दो गेंदों में लगातार 2 छक्के जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन उसके बाद कोई कमाल नहीं दिखा सके। पुणे लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई और दिल्ली ने 7 रन के अंतर से जीत हासिल कर ली।

पुणे की शुरुआत रही खराब, बीच में बना मोमेंटम
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद पर जहीर खान ने अजिंक्य रहाणे को बोल्ड कर दिया। पारी के पांचवें ओवर में जहीर की गेंद पर राहुल त्रिपाठी विकेट कीपर पंत को कैच दे बैठे। उन्होंने 7 रन बनाए। 10वें ओवर में कप्तान स्मिथ नदीम की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। स्मिथ ने 32 गेंदों में 1 छक्के व 4 चौंकों की मदद से 38 रन बनाए। इसके बाद बैटिंग करने आए आईपीएल सीजन 10 के सबसे महेंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स बाउंड्री ने अच्छी पारी खेली। स्टोक्स ने 25 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए धोनी को 18वें ओवर में शमी के शानदार थ्रो ने रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। धोनी ने केवल 5 रन बनाए। धोनी के बाद बल्लेबाजी के लिए आए डेनियल क्रिश्चियन 3 रन बनाकर शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अंतिम ओवर में मनोज तिवारी और वाशिंगटन सुंदर थे। मनोज ने आखिरी ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी। आखिरी गेंद पर वह कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए।

काफी समय बाद लय में दिखे दिल्ली के कप्तान जहीर
पिछले पांच मैचों में कोई विकेट न हासिल करने वाले जहीर खान ने इस मैच में पूरा अनुभव झोंक दिया और नतीजा जीत निकला। जहीर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में काफी किफायती बॉलिंग की। जहीर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। जहीर के अलावा शमी ने भी दो विकेट चटकाए। इसके अलावा शहबाज नदीम और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
