
लय में दिखे विस्फोटक क्रिस गेल
बेंगलुरू की ओर से पारी की शुरुआत करने आए क्रिस गेल और विष्णु विनोद की जोड़ी बहुत जल्दी टूट गई। विनोद ज्यादा देर टिक नहीं सके और 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पेट कमिंस ने बोल्ड किया। हालांकि गेल ने अपने पुराने अवतार में रन बनाने की पूरी कोशिश की। गेल ने 38 गेंदों में 3 छक्के व 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। गेल को नदीम ने जहीर खान के हाथों कैच लपकवाया। गेल के बाद ट्रैविस हेड भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पवन नेगी ने दिखाया दम, 160 के पार स्कोर पहुंचाया
इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे कोहली अर्धशतक पूरा करने के बाद पेवेलियन लौट गए। कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्कों व 3 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। इसके बाद केदार जाधव 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। जाधव के बाद सचिन बेबी को एंडरसन ने कैच लपकाकर पवेलियन भेद दिया। उन्होंने 8 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाए। अंत में पवन नेगी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदो में 3 चौकों की मदद से 12 रन बनाए। शेन वॉटसन अंत में बेअसर रहे और चार गेंदों में केवल 3 रन ही बना सके। बेंगलुरूर ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 161 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से पैट कमिंस ने दोो विकेट झटके इसके अलावा जहीर खान और शहबाज नदीम ने एक-एक विकेट झटका।

बेंगलुरू ने मैच और ऋषभ पंत ने दिल जीता
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 151 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर सका। हालांकि दिल्ली की टीम से ऋषभ पंत ने फिर एक बार शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन वह भी 45 रन छक्का मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन और करुण नायर टीम को अच्छी शुरुआत देने में फ्लॉप रहे। सैमसन बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। वह आवेश खान की गेंद पर विराट कोहली को कैच दे बैठे। इसके बाद नायर 22 गेंदों में 26 रन बनाकर शेन वॉट्सन की बॉल पर कैच आउट हो गए।

हर्षल पटेल बने मैन ऑफ द मैच
इसके बाद श्रेयस अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं टीम को चौथा झटका मार्लोन सैम्युल्स के रूप में लगा वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोरी एंडरसन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंस को ट्वैविस हेड ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अमित मिश्रा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए उन्होंने 4 गेंदों में 7 रन बनाए। मोहम्मद शमी भी कुछ खास नहीं कर सके और विकेटकीपर के हाथों स्टपिंग का शिकार हुए। हालांकि शमी ने एक बार तो बेंगलुरू को चक्कर में डाल दिया था। शमी ने 9 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली और नेगी का शिकार बने। दिल्ली का आखिरी विकेट आखिरी गेंद पर गिरा। पवन नेगी ने ही शहबाज नदीम को आउट किया। बेंगलुरू की तरफ हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications
