Highlights: बारिश से प्रभावित मैच में चला गंभीर का जादू, हैदराबाद को दी करारी शिकस्त

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 128 रनों पर रोक दिया। हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज कोलकाता के गेंदबाजों पर रन नहीं बटोर सका। हैदराबाद की पारी समाप्त होते ही तेज बारिश होने लगी थी। बारिश के कारण मैच के ओवरों में कटौती कर 6 ओवरों का कर दिया गया। केकेआर को 6 ओवरों में 48 रन बनाने थे। कोलकाता ने कप्तान गंभीर की कप्तानी पारी की बदौलत 48 रनों के लक्ष्य का 5.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जब चला उमेश-कुल्टर नाइल का जादू
हैदराबाद की तरफ से कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की और टीम के लिए 25 रन जोड़े। पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन को उमेश यादव ने विकेट कीपर उथप्पा के हाछो कैच करवाकर पेवलियन भेजा। धवन ने कुल 13 गेंदों में 11 रन बनाए। इसके बाद बैटिंग करने आए केन विलियमसन ने वार्नर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर हैदराबाद की पारी को संभाला लेकिन ये कोशिश ज्यादा देर तक कामयाब नहीं रही। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर विलियमसन कुल्टर नाइल की गेंद पर सूर्य कुमार यादव को कैच दे बैठे। विलियमसन ने 24 रन बनाए। विलियमसन के जाने के बाद कप्तान वार्नर भी चलते बने। वार्नर को इसके बाद 13वें की दूसरी गेंद पर पियूष चावला ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। वार्नर ने 2 छक्कों व 2 चौंकों की मदद से 35 गेंदों में 37 रन बनाए।

फ्लॉप साबित हुए सिक्सर किंग यूवी, और बाकी हैदराबादी नवाब
वार्नर के बाद बल्लेबाजी के लिए युवराज सिंह भी उमेश यादव की गेंद पर चावला को कैच दे बैठे। युवराज सिंह ने 9 गेंदों में रन बनाए। युवराज के अलावा विजय शंकर ने अच्छी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 22 रन बनाए। शंकर को कुल्टर नाइल ने सूर्यकुमार के हाथों कैच लपकावाकर पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में कुल्टर नाइल ने पहले विजय शंकर को अपना शिकार बनाया इसके बाद क्रिस जॉर्डन को खाता भी नहीं खोलने दिया। अंत में हैदराबाद 7 विकेट खोकर केवल 128 रन ही बना सकी। कोलकाता की तरफ से कुल्टर नाइल ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर 20 रन खर्च किए। इसके अलावा उमेश यादव ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं पियूष चावला और ट्रेंट बोल्ट को केवल एक-एक विकेट हासिल हुआ।

और बारिश के साथ मिलकर केकेआर के खत्म किया हैदराबाद का सफर
बारिश के कारण औवरों में कटौती कर केकेआर को 6 ओवर में 48 रनों का लक्ष्य दिया गया। कोलकाता की शुरूआत बेहद खराब रही। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन 2 गेंदों में 6 रन बनाकर पारी की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गए। इसके बाद बैटिंग करने आए यूसुफ पठान बिना खाता खोले चौथी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पठान के अलावा उथप्पा भी कुछ नहीं कर सके और दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर क्रिस जॉर्डन की गेदं पर धवन कौ कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि कप्तान गंभीर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली और कोलकाता की उम्मीदों को जिंदा रखा। गंभीर ने 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 19 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके अलावा इशांक जग्गी ने भी नाबाद 8 गेंदों में 5 रन बनाए। कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। 4 ओवर में 3 विकेट लेकर 20 रन देने वाले नॉथन कुल्टर नाइल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Thursday, May 18, 2017, 1:55 [IST]
Other articles published on May 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+