For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: श्रेयर अय्यर के कमाल से दिल्ली की शानदार जीत

गुजरात लायंस के होम ग्राउंड कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीजन 10 के 50वें मुकाबले में दिल्ली ने शानदार जीत हासिल की, जानिए क्या थे मैच के टर्निंग प्वाइंट, पढ़ें पूरा हाईलाइट्

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट चौथे ओवर की पहली गेंद पर गिर गया। पहले विकेट के रूप में ड्वेन स्मिथ मात्र 8 रन बनाकर रन आउट हुए। स्मिथ के बाद कप्तान रैना 6 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। शानदार बैटिंग कर रहे इशान किशन सातवें ओवर में अमित मिश्रा की गुगली में फंस गए और लेग स्लिप में खड़े जहीर को कैच दे बैठे। ईशान ने 34 रन बनाए। पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद में 40 रन पर खेल रहे दिनेश कार्तिक ब्रैथवेट की गेंद पर एंडरसन को कैच दे बैठे। जिसके बाद तूफानी पारी खेल रहे एरोन फिंच 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। हालांकि एरोन फिंच और दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा।

फिंच-कार्थिक की शानदार बैटिंग

फिंच-कार्थिक की शानदार बैटिंग

गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए। गुजरात की तरफ से एरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने 40 और ईशान किशन ने 34 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा सुरेश रैना (8), रविंद्र जडेजा (13*) और जेम्स फॉकनर ने नाबाद 8 गेंदों में 14 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से मोहम्मद शमी, कमिंस, मिश्रा, पैट कमिंस और ब्रैथवेट ने 1-1 विकेट हासिल किया। कप्तान जहीर ने अपने स्पेल के चार ओवरो में बिन कोई विकेट झटके 30 रन खर्च किए।

दिल्ली की शुरुआत रही खराब

दिल्ली की शुरुआत रही खराब

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने दिल्ली की टीम के दो बल्लेबाज दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। सांगवान ने दिल्ली को पहला झटका दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दिया। सांगवान की गेंद पर संजू सैमसन बोल्ड हो गए। संजू केवल 10 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फॉर्म में चल रहे विकेट कीपर ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला लेकिन दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए।

नायर-अय्यर की साझेदरी ने दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया

नायर-अय्यर की साझेदरी ने दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद तीसरे विकेट के लिए करुन नायर और श्रेयस अय्यर के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। तेजी से रन बना रहे नायर आठवें ओवर में जेम्स फॉकनर की गेंद पर स्मिथ को कैच दे बैठे। नायर ने 15 गेंद में 30 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 छक्का व 5 शानदार चौके जड़े। नायर के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन बनाते रहे। श्रेयस अय्यर ने 57 गेंदों में 96 रन बनाए। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके व 2 छक्के लगाए। दिल्ली की तरफ से नायर के आउट होने के बाद सैमुअल्स जल्दी पवेलियन लौट गए। सैमुअल्स केवल 1 रन बना सके। सैमुअल्स के बाद बल्लेबाजी के लिए आए कोरी एंडरसन को एक बार फिर जडेजा ने रन आउट कर दिया। एंडरसन 6 रन बना सके। कार्लोस ब्रेथवेट का बल्ला भी एक बार फिर नहीं चला। 11 रन बनाकर वह धवल कुलकर्णी की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठे। 19वें ओवर में पैट कमिंस 24 रन बनाकर फॉक्नर की गेंद पर ड्वेन स्मिथ को कैच दे बैठे। सातवें विकेट के लिए कमिंस और अय्यर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर थंपी की गेंद पर 96 रन पर बोल्ड हो गए। अय्यर के आउट होने के बाद आए अमित मिश्रा ने दो गेंद में दो चौके जड़कर दिल्ली को 2 विकेट से जीत दिला दी।

अय्यर के सामने बेबस दिखे गुजरात के बॉलर

अय्यर के सामने बेबस दिखे गुजरात के बॉलर

गुजरात की तरफ से जेम्स फॉकनर ने अपने स्पेल के 4 ओवरों में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा धवल कुलकर्णी ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट झटका। प्रदीप सांगवान और बासिल थंपी ने भी एक-एक विकेट झटका। गुजरात की तरफ से सबसे महंगे बॉलर रहे बासिल थंपी, थंपी ने 3.4 ओवर में 43 रन खर्चे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+