Highlights: पंजाब की जीत के हीरो बने अमला
टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए आई किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन पिछले मैच के शतकवीर हाशिम अमला ने बनाए। अमला ने 40 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। अमला की शानदार पारी की बदौलत पंजाब ने लगातार 4 हार का सिलसिला तोड़ते हुए 26 रनों से जीत हासिल की। अमला को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अक्षर पटेल ने किया कमाल
पंजाब की तरफ से अलावा अक्षर पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अक्षर ने अंत में 17 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 34 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। पटेल के अलावा कप्तान मैक्सवेल ने 31 रन और शॉन मार्श ने 30 रनों की तेज पारी खेली।

शानदार रहा बल्लेबाजी का प्रदर्शन
पंजाब की तरफ से मनन वोहरा (2), मार्कस स्टोइनिस (7), वृद्दिमान साहा (10) और मोहित शर्मा ने नाबाद 4 रन बनाए। मैक्सेवल ने 18 गेंदों में 31 रन तो शॉन मार्श ने 24 गेंदों में 30 रन बनाए। गुजरात की तरफ से एंड्रयू टाई ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। टाई के अलावा शुभम अग्रवाल, नाथू सिंह रविद्र जडेजा और ड्वेन स्मिथ ने एक-एक विकेट झटका।

शुरू से ही लड़खड़ाए गुजरात के शेर
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरआत खराब रही। पहले ओवर की छठी बॉल पर मैक्कुलम को संदीप शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया। गुजरात के लिए दिनेश कार्तिक ने 44 गेंदों में 6 चौके के साथ 58 रन बनाकर संघर्ष किया, मगर वो अकेले टीम को जीत नहीं दिला सके। सुरेश रैना ने 24 गेंदों में 32 और एंड्रयू टाय ने 12 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया।

किंग्स के कंजूस गेंदबाज!
किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने गुजरात को कंजूसी से रन दिए। केसी करियप्पा ने 4 ओवर में 24 रन और अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा संदीप शर्मा को भी 2 विकेट मिले। मोहित शर्मा के खाते में 25 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। गौरतलब है कि इससे पहले लगभग सभी मैचों में फिसड्डी रही पंजाब की गेंजबाजी पहली बार रंग में दिखी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
