For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: ऐसे प्ले-ऑफ में पहुंची हैदराबाद, ये रहे मैच के टर्निंग प्वाइंट

गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल सीजन 10 के 53वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात को हराकर प्ले-ऑफ का टिकट पक्का कर लिया। पढ़ें क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात लॉयंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जवाब में गुजरात की टीम ने ऑल आउट होकर 154 रन बनाए। गुजरात से मिले 155 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

गुजरात लॉयंस की तरफ से ओपनिंग करने ईशान किशन और ड्वेन स्मिथ आए। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लॉयंस को पहला झटका ड्वेन स्मिथ के रूप में लगा। स्मिथ 33 गेंदों में 53 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हुए। स्मिथ के आउट होने के कुछ देर बाद ​ईशान भी पेवेलियन लौट गए। इशांत को सिराज ने विकेट कीपर नमन ओझा के हाथों कैच कराकर पवेलियन बेजा। ईशान ने 40 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। स्मिथ और ईशान के बीच पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 111 रन की साझेदारी हुई है।

अच्छी शुरूआत को भुनाने में नाकाम रहे गुजरात के शेर

अच्छी शुरूआत को भुनाने में नाकाम रहे गुजरात के शेर

स्मिथ-इशान के आउट होने के बाद गुजरात के शेर लड़खड़ा गए। फिर एक के बाद एक विकेट गिरता रहा। इशान के बाद कप्तान सुरेश रैना (2) भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर सस्ते में सिराज का शिकार हो गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक भी बिना खाता खोले आउट हो गए। कार्तिक बाद विस्फोटक बल्लेबाज एरोन फिंच भी गलत शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए और 2 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। फिंच के बाद ऑलराउंडर फॉकनर केवल 10 रन बन सके और राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जडेजा टिके रहे विकेट गिरते रहे

जडेजा टिके रहे विकेट गिरते रहे

इसके बाद प्रदीप सांगवान बिना खाता खोले आउट हो गए। गुजरात का मध्यक्रम और निचला क्रम दोनों हैदराबाद के बॉलरों के आगे नहीं टिक पाए। अंकित सोनी (0) और प्रवीण कुमार (1) जल्द ही आउट हो गए। आखिर में बल्लेबाजी के लिए उतरे मुनाफ पटेल भी बिना खाता खोले भुवनेश्वर का शिकार हो गए। हालांकि एक छोर से विकेट गिरते रहे तो दूसरी ओर रविंद्र जडेजा अकेले टिके रहे और नाबाद 14 गेंदों में 20 रन बनाए। गुजरात लॉयंस निर्धारित 20 भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 19.2 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की तरफ से सिराज मोहम्मद सबसे कामयाब बॉलर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके। शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा राशिद खान ने 3 भुनेश्वर कुमार ने 2 और सिद्धार्थ कौल ने एक विकेट झटका।

लड़खड़ाकर संभली हैदराबाद जीत तक नहीं रुकी

लड़खड़ाकर संभली हैदराबाद जीत तक नहीं रुकी

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन तोजी से रन बनाने के चक्कर में प्रवीण कुमार का शिकार बन गए। धवन ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। धवन के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए मोइसिस हेनरिक्स भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। हेनरिक्स को भी प्रवीण कुमार ने 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। हालांकि इसके बाद गुजरात का कोई भी बॉलर हैदराबाद का

वार्नर की कप्तानी पारी से इम्तिहान में पास हुई हैदराबाद

वार्नर की कप्तानी पारी से इम्तिहान में पास हुई हैदराबाद

हैदराबाद को प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए आज का मैच जीतना बहुत जरूरी था। जीत के इरादे से उतरे कप्तान डेविड वार्नर ने शानदार नाबाद पारी खेली। वार्नर ने 9 चौकों की मदद से 52 गेंदों में 69 रन बनाए। वार्नर का साथ दिया विजय शंकर ने। शंकर ने करियर की पहली फिफ्टी बनाई। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए और टीम को जीत तक लेकर गए। वहीं गुजरात की तरफ से प्रवीण कुमार के अलावा कोई भी बॉलर हैदराबाद को रोकने में कामयाब नहीं हुआ। प्रवीण कुमार ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 2 विकेट झटके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+