For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: मुंबई की आंधी में उड़े पंजाब के किंग, बने कई रिकॉर्ड्

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब बीच खेले गए आईपीएल सीजन 10 के 22वें मुकाबले में मुंबई ने पंजाब पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जानिए मैच का पूरा लेखा-जोखा।

लगातार तीन हार के बाद जीतने के इरादे से उतरी पंजाब की शुरुआत सधी हुई रही। ओपनर हाशिम अमला और इस सीजन में पहली बार खेल रहे शॉन मॉर्श ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाई। हाशिम अमला ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। अमला ने नाबाद 60 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अमला ने 6 छक्के व 8 चौके लगाए। पंजाब को पहला झटका शॉन मॉर्श के रूप में लगा। पांचवें ओवर में मिशेल ने पोलार्ड के हाथों कैच करवाया। मार्श के बाद बैटिंग करने आए विकेट कीपर वृध्दिमान साहा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 15 गेंदों में 11 रन बनाए। साहा को क्रुनाल पांड्या बोल्ड किया।

और जब चली मैक्सवेल की आंधी

और जब चली मैक्सवेल की आंधी

साहा के आउट होने के बाद बैटिंग करने कप्तान मैक्सवेल ने बॉलरों की जमकर धुनाई की। मैक्सवेल ने 18 गेंदों में 3 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। मैक्सवेल को 16वें ओवर में बुमराह ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। मैक्सवेल के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 1 व अक्षर पटेल ने नाबाद 4 रन बनाए।

मलिंगा की हुई जबरदस्त धुनाई

मलिंगा की हुई जबरदस्त धुनाई

टी20 के सबसे खतरनाक बॉलरों में शुमार श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की जमकर धुनाई हुई। मलिंगा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 58 रन लुटा दिए। मंबई की तरफ से मिशेल मैक्कलांघन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए इसके अलावा बुमराह औक क्रुनाल पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाया।

मुंबई की तूफानी शुरुआत

मुंबई की तूफानी शुरुआत

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत तूफानी रही। ओपनर पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने पंजाब के बॉलरों की जमकर धुनाई की। पार्थिव पटेल ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान पटेल ने 2 छक्के व 4 चौके जड़े।

और फिर चली बटलर की आंधी

और फिर चली बटलर की आंधी

इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर ने पंजाब के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा। हर गेंद को बाउंड्री से बाहर करने के मूड़ से खेल रहे बटलर ने 37 गेंदों में 77 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान बटलर ने 5 छक्के व 7 बेहतरीन चौके लगाए। बटलर को मोहित शर्मा ने कप्तान मैक्सवेल के हाथों कैच लपकवाकर पवेलियन भेजा।

राना ने जारी रखी मुंबई के तूफान को

राना ने जारी रखी मुंबई के तूफान को

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मुंबई के नितीश राना ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। राना ने नाबाद 34 गेंदों में 62 रन बनाए। राना की इस सीजन (10) में यह तीसरी फिफ्टी है। अपनी पारी के दौरान राना ने केवल 7 छक्के ही लगाए। इस सीजन में राना सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। बटलर के बाद बैटिंग करने आए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के जबरदस्त कैमियो से मुंबई ने महज 15.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। पांड्या ने 4 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। पांड्या ने 1 छक्का व 2 चौके जड़े।

मलिंगा जैसा हाल हुआ इशांत का

मलिंगा जैसा हाल हुआ इशांत का

आईपीएल के इस सीजन में पहली बार ऐसा लगा कि ये मैच बल्लेबाज बनाम गेंदबाज को न होकर बल्लेबाज बनाम बल्लेबाज हुआ हो। पंजाब की तरफ से इशांत शर्मा सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। इशांत ने अपने 4 ओवर के स्पेल में मुंबई के मलिंगा के बराबर बिना कोई विकेट 58 रन खर्च कर दिए। पंजाब की तरफ से कोई भी बॉलर मुंबई के गेंदबाजों पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं दिखा। मोहित शर्मा और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया।

और ये यूं बने रिकॉर्ड

और ये यूं बने रिकॉर्ड

  • एक पारी के बिना कोई चौका लगाए सर्वाधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड नितीश राना ने बनाया। राना ने 7 छक्के लगाए। इससे पहले 2014 में डेविड मिलर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 छक्के व 2012 में ब्रावो ने डेक्कन चार्जस के खिलाफ 5 छक्के लगाए थे।
  • मुंबई ने पॉवर प्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई ने पॉवर प्ले में 82 रन बनाए। इससे पहले इसका सर्वोच्च पॉवर प्ले स्कोर 78 रन चेन्नई के खिलाफ था जो मुंबई में ही 2008 में बनाया था।
  • मुंबई के लसिथ मलिंगा ने अपने शुरुआती 100 मैचों में 45 रनों से अधिक रन नहीं लुटवाए लेकिन पिछले दो मैचों में मलिंगा की जबरदस्त धुनाई हुई है। मलिंगा ने पिछले दो मैच में 51 व 53 रन लुटाए हैं। जबकि इस मैच में 58 रन खर्च किए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+