For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: विश्व रिकॉर्ड के साथ आईपीएल की टॉप टीम बनी मुंबई

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल सीजन 10 के 54वें मुकाबले में रेकॉर्ड 9 रन से हरा दिया। पढ़ें मैच के टर्निंग प्वाइंट्स।

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और अंबाती राडयू और सौरभ तिवारी के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। इस जीत से मुंबई ने प्वाइंट टेबल में नंबर वन का स्थान कायम रखा। अब उसे 2 नंबर टीम के साथ क्वालीफायर खेलना होगा। जोकि पंजाब और पुणे के बीच रविवार को होने वाले मैच में तय होगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई को पहला झटका लेंडल सिमंस के रूप में लगा। सिमंस बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। सिमंस के बाद बैटिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छा बैटिंग की लेकिन लंबी पारी खेलने में नाकम रहे। उन्होंने 21 गेंदों में 27 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 4 चौके व 1 छक्का भी लगाया। दूसरे विकेट के लिए रोहित और सौरभ के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई।

रायडू-तिवारी की जबरदस्त बैटिंग

रायडू-तिवारी की जबरदस्त बैटिंग

मुंबई को तीसरा झटका सौरभ तिवारी के रूप में लगा। सौरभ ने 41 गेंदों की पारी में 9 चौकों की मदद से 51 रन बनाए और उन्हें उमेश यादव ने रन आउट किया। सौरभ और रायडू के तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़कर मुंबई को शानदार स्थिति में पहुंचाया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रायडू कुलदीप यादव की गेद पर स्टंप हो गए। रायडू ने 37 गेंदों में 6 चौका व 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। विस्फोटक बल्लेबाज पोलार्ड भी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। पोलार्ड ने 11 गेंदों में 13 रन बनाए। जिसके क्रुणाल पांड्या (0*) और हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप याद और अंकित राजपूत ने एक-एक विकेट झटका।

मिली-जुली रही केकेआर की शुरूआत

मिली-जुली रही केकेआर की शुरूआत

मुंबई की ओर से जीत के लिए दिए गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरूआत मिली जुली रही। जहां उसका पहला विकेट पहले ही ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज बन चुके सुनील नरेन के रूप में गिरा। नरेन बिना खाता खोले साउदी की गेंद का शिकार हो गए। कोलकात को दूसरा झटका कप्तान गौतम गंभीर के रूप में लगा वह 21 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा भी कुछ खास कमान न कर सके और 5वें ओवर की छठी गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए।

थोड़ी ही देर चला क्रिस लिन का तूफान

थोड़ी ही देर चला क्रिस लिन का तूफान

केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन ने जबरदस्त बैटिंग की। उन्होंने 14 गेंदों में 2 छक्के व 3 चौके की मदद से 26 रन बनाए। लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर विनय कुमार का शिकार बन गए।

पठान-ग्रांडहॉम की तूफानी पारी भी केकेआर के काम न आई

पठान-ग्रांडहॉम की तूफानी पारी भी केकेआर के काम न आई

क्रिस लिन के बाद यूसुफ पठान आउट भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। हालांकि यूसुफ पठान अपने पुराने अंदाज में दिखे उन्होंने 7 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। इसके अलावा वहीं कॉलिन डे ग्रैंडहॉम ने भी तेजी से रन बनाए। वे 29 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मनीष पांडे भी हार्दिक पांड्या का शिकार बने। केकेआर को आठवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। वह साउदी की गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बाद में उमेश यादव और ट्रेंट बोल्ट केकेआर को जीत नहीं दिला सके। उमेश 4 और बोल्ट ने 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

बल्ले से नहीं गेंद से दिखाया हार्दिक ने कमाल

बल्ले से नहीं गेंद से दिखाया हार्दिक ने कमाल

बल्ले से फ्लॉप रहने वाले हार्दिक पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी की। पाड्या ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा टिम साउदी और विनय कुमार को 2-2 विकेट मिले। मिचेल जॉन्सन और कर्ण शर्मा को भी एक-एक विकेट मिला।

मुंबई के नाम दर्ज हुआ शानदार रिकॉर्ड

मुंबई के नाम दर्ज हुआ शानदार रिकॉर्ड

केकेआर को 9 रनों से हराकर मुंबई न केवल प्वाइंट टेबल में नंबर वन टीम बनी बल्कि उसने एक विश्व रेकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। मुंबई इंडियंस की केकेआर पर जीत उसकी 100वीं जीत थी। 100 जीत हासिल करने वाली मुंबई इडियंस दुनिया की पहली है। 2012 से केकेआर ने अपने होम ग्राउंड पर रन चेस करते हुए सभी मैच जीते थे। लेकिन मुंबई ने उसका ये रेकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि इससे पहले 2012 में भी मुंबई ने ही केकेआर को पहले बैंटिंग करते हुए हराया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+