Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlights: बेंगलुरू के गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी

आरसीबी की ताकत उसकी बल्लेबाजी मानी जाती है एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी आरसीबी के हार का कारण उसकी बल्लबाजी रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने शानदार शुररुआत की। कप्तान गंभीर के साथ ओपनिंग में हाथ आजमा रहे सुनील नरेन ने एक बार फिर जबरदस्त बैटिंग की। गंभीर-नरेन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 48 रनों की साझेदारी की। कोलकाता को 48 रन पर गंभीर के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद दूसरा विकेट 65 के स्कोर पर नरेन के रूप में गिरा। नरेन ने 17 गेंद में 34 रन बनाए। इस तूफानी पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा। नरेन ने जिस तरह की शुरुआत कोलकाता को दी थी उससे लगा कि मुकाबला 200 के ज्यादा रनों का होगा लेकिन गंभीर के नाइट राइडर्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए।

एक के बाद एक गिरे कोलकाता के विकेट

एक के बाद एक गिरे कोलकाता के विकेट

नरेन के आउट होने के बाद कोलकाता के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। कोलकाता की तरफ से रॉबिन उथप्पा (11), मनीष पांडे (15), यूसुफ पठान (8), सूर्यकुमार यादव (15), क्रिस वोक्स (18), कोलिन डी ग्रानडहॉम (0), नाथन कोल्टर-नाइल (2), उमेश यादव (2*) और कपलदीप यादव ने 4 रन बनाए।

चला चहल का जादू

चला चहल का जादू

बेंगलुरू के यजुवेंद्र चहल और टायमल मिल्स ने कोलकाता की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। चहल ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं मिल्स ने 31 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। अंत में कोलकाता को समेटने का काम पवन नेगी ने एक ओवर में दो विकेट चटकाकर कर दिया। कोलकाता 19.3 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। कोलकाता के अंतिम आठ बल्लेबाज 13.5 ओवर में केवल 66 रन जोड़ सके।

ताश के पत्तों की तरह ढह गए बेंगलुरू के विस्फोटक बल्लेबाज

ताश के पत्तों की तरह ढह गए बेंगलुरू के विस्फोटक बल्लेबाज

जीत हासिल के लिए 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगंलुरू की टीम ने कोलकाता की शानदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। बेंगलुरू की पूरी टीम 9.4 ओवर में केवल 49 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। टी20 क्रिकेट का सबसे हाईस्कोर खड़ा करने वाली आरसीबी ने ही आईपीएल का सबसे कम स्कोर बनाया। इससे पहले आईपीएल का सबसे कम स्कोर 58 रन था। कोहली के बल्लेबाजी करने आए मनदीप सिंह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। मनदीप के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे एबी डिविलियर्स ने दो चौके जड़े लेकिन एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में एबी विकेटकीपर उथप्पा को कैच दे बैठे।

संभलने का मौका ही नहीं दिया!

संभलने का मौका ही नहीं दिया!

एबी के बाद केदार जाधव कल्टर नाइल की गेंद पर लपक लिए गए। केदार केवल 9 रन बना सके। आरसीबी की तरफ से सबसे अधिक रन केदार जाधव (9) ने ही बनाए। इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी (8), पवन नेगी (2), टायमल मिल्स (2), श्रीनाथ अरविंद (5*), सैमुअल बद्री (0) और चहल ने रन बनाए। कोलकाता की तरफ से नाथन कोल्टर-नाइल ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। कोल्टर के अलावा क्रिस वोक्स और कोलिन डी ग्रांडहॉम ने तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा एक विकेट उमेश यादव को मिला। नाथन कोल्टर-नाइल को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+