
अमित-कमिंस की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा और पेट कमिंस शानदार बॉलिंग करते हुए दो-दो विकेट झटके। कप्तान रोहित शर्मा को अमित मिश्रा ने 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर पैट कमिंस के हाथों कैच लपकवाकर पवेलियन भेजा। शर्मा के बाद क्रुनाल पांड्या को भी अमित मिश्रा ने आउट किया। इसके अलावा पहली बार खेल रहे कसिगो रबाडा ने भी 1 विकेट हासिल किए। दिल्ली ने मुंबई के तीन बल्लेबाजों को रन आउट कर पवेलियन भेजा।

बेहद खराब रही दिल्ली की शुरुआत
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही आदित्य तारे खाता खोले बिना रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। दिल्ली का दूसरा विकेट दूसरे ही ओवर में गिर गया। फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन 9 रन बनाकर मिशेल मैक्लेंघन की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। सैमसन के आउट होने के बाद दिल्ली का एक के बाद एक विकेट गिरता गया। चौथे ओवर में मैक्लेघन की गेंद पर अय्यर पार्थिव पटेल को कैच दे बैठे। अय्यर ने केवल 6 रन बनाए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्लेंघन ने अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने आए कोरी एंडरसन को खाता भी नहीं खोलने दिया। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया। चार विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत भी खाता नहीं खोल सके। बुमराह की गेंद पर हरभजन सिंह ने पंत का कैच लपक लिया।

आईपीएल के पहले ही मैच में छा गए रबाडा
करुन नायर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कसीगो रबाडा ने मैच का रुख लगभग पलट दिया था। आईपीएल में पहली बार खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी बॉलर कसीगो रबाडा ने सभी का दिल जीत लिया। राबाडा ने 39 गेंदों में 44 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान रबाडा ने 1 छक्का व 4 चौके भी लगाए। रबाडा और क्रिस मोरिस ने दिल्ली को 6 विकेट जल्दी खोने के बाद भी पूरे मैच में बनाए रखा। मोरिस ने 41 गेंदों में 5 चौकों व एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। रबाडा को बुमराह ने 18वें ओवर की चौथी बॉल पर बोल्ड कर दिल्ली की बची हुई उम्मीदों पर पानी पेर दिया।

जब चला दो मिशेल और एक बुमराह का जादू
आईपीएल के इस सीजन में पहली बार खेल रहे मिशेल जॉन्सन ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि उन्होंने कोई विकेट नहीं मिला लेकिन अपने 4 ओवर के स्पेल नें केवल 23 रन ही खर्च किए। मिशेल जॉन्सन के अलावा मिशेल मैक्कलेंघन ने शानदार बॉलिंग की। मैक्कलेंघन ने 24 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 देकर दो विकेट झटके। एक विकेट हार्दिक पांड्या को मिला। मिशेल मैक्कलेंघन की उनकी शानदार बॉलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications
