Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlights: राना, रोहित और पोलार्ड ने मुंबई को पहुंचाया टॉप पर

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने अपना पहला विकेट ड्वेन स्मिथ के रूप में पहले ही ओवर की दूसरी बॉल पर गंवा दिया। हालांकि उसके बाद रैना और मैक्कुलम ने पारी को संभाला। गुजरात को दूसरा झटका कप्तान सुरेश रैना के रूप में लगा। रैना ने 29 गेंदों में 28 रन बनाए। रैना के बाद मैक्कुलम ने शानदारी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में 64 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान मैक्कुलम ने 3 छक्के व 6 चौके लगाए। मैक्कुलम गुजारात के सौ रन पूरे होने से पहले 99 रनों पर मलिंगा का शिकार बने।

चला कार्थिक का बल्ला

चला कार्थिक का बल्ला

मैक्कुलम के बाद बैटिंग करने आए ईशान किशन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 14 गेंदों में 11 रन बनाकर मिशेल का शिकार बने। हालांकि अंत में विकेट कीपर दिनेश कार्तिक और जैशन रॉय ने तूफानी पारी खेली। कार्थिक ने 26 गेदों में 48 रन बनाए तो वहीं रॉय ने 7 गेंदों में 14 रन।

मिशेल चले, मलिंगा ने खर्चे रन

मिशेल चले, मलिंगा ने खर्चे रन

मुंबई की तरफ से मिशेल मैक्कलेनाघन ने सर्वाधिक दो विकेट झटके तो वहीं मलिंगा-हरभजन को एक-एक विकेट मिला। मलिंगा-बुमराह महंगे साबित हुए। जहां मलिंगा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 12.75 की इकॉनमी रेट से 51 रन लुटाकर एक विकेट झटका तो वहीं बुमराह ने अपने स्पेल में 11.25 की इकॉमनी से 45 रन लुटा दिए। हार्दिक पांड्या ने भी एक ओवर फेंका और 15 रन खर्च किए।

नितीश ने जड़ी फिफ्टी

नितीश ने जड़ी फिफ्टी

गुजरात से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने गुजरात को कॉपी करते हुए पहला विकेट विकेट कीपर पार्थिव पटेल के रूप में दूसरे ओवर की पहली बॉल पर गंवा दिया। हालांकि बाद में नितीश राना और जोस बटलर ने पारी को संभाला। मुंबई को दूसरा झटका राना के रूप में लगा। तेज खेल रहे नितीश को पिचले मैच में हैट्रिक लेने वाले एंड्रयू टाई ने विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच लपकवाया। राना के बाद बटलर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 24 गेंदों में 26 बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

और चल गया रोहित का बल्ला

और चल गया रोहित का बल्ला

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आखिर में चल ही गया। रोहित ने नबाद 29 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 1 छक्का व 3 चौके लगाए। हालांकि तेज खेल रहे पोलार्ड को एंड्रयू ने जडेजा के हाथों केच लपकवा कर पवेलियन चलता किया। पोलार्ड ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए। पोलार्ड के बाद बैटिंग करने आए हार्दिक पांड्या ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए। मुंबई की तरफ से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले नितीश राना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+