Highlights: मुंबई को हरा प्ले-ऑफ में खेलने के लिए जिंदा है पंजाब
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने तूफानी शुरूआत की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने साहा की विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई को जीत के 231 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी और 7 रनों से उसे हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ पंजाब की प्ले-ऑफ में केलने की उम्मीदें बरकरार हैं। पंजाब को पहला झटका मॉर्टिन गुप्टिल के रूप में लगा। गुप्टिल तेजी से 18 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। टीम के दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा। कप्तान मैक्सवेल बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। तूफानी पारी खेलते हुए मैक्सवेल ने 5 छक्के व 2 चौकों की मदद से 21 गेंदों में 47 रन बनाए। पंजाब का तीसरा विकेट शॉन मार्श के रूप में गिरा। मार्श 25 रन बनाकर मिशेल मैक्लेनाघन की गेंद पर आउट हुए।

साहा का मैजिक रोकने में नाकाम रहे मुंबई के बॉलर
मलिंगा, बुमराह और मिशेल जैसे शानदार बॉलर भी साहा की बैटिंग पर अंकुश नहीं लगा पाए। पंजाब ने साहा का प्रमोशन करते हुए उन्हें पहली बार ओपनिंग के लिए भेजा। साहा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 55 गेंदों में 93 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान साहा 11 चौके व 3 शानदार छक्के भी लगाए। शानदार बैटिंग के लिए साहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

शॉन मार्श और अक्षर की शानदार बैटिंग
जहां एक छोर पर अकेले साहा तेजी से रन बना रहे थे तो दूसरे छोर से शॉन मार्श और अक्षर पटेल ने शानदार बैटिंग का नजारा पेश किया। शॉन मार्श 16 गेंदों में 25 रन बनाए। मार्श को मिशेल ने पार्थिव के हाथो कैच लपकवाकर पवेलियन भेजा। मार्श के बाद बैटिंग करने आए अक्षर पटेल ने नाबाद 13 गेंदों में 19 रन बनाए। मुंबई की तरफ से मिशेल मैकलेनाघन, कर्ण शर्मा और जस्प्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

और फिर शुरू हुई मुंबई की आंधी
231 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की। मुंबई ने पावर प्ले के निर्धारित 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 68 रन बनाए। मुंबई की तरफ से ओपनर पार्थिव पटेल ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए तो वहीं लेंडल सिमन्स ने 32 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा नितीश राना (12), रोहित शर्मा 5 बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

पांड्या-कर्ण शर्मा ने पंजाब को डराया
231 रनों के लक्ष्य का पीछा करना कोई मामूली बात नहीं होती है लेकिन मुंबई की टीम ने साबित कर दिया की वे प्वाइंट टेबल में नंबर वन क्यों हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए हार्दिक पांड्या ने गजब की बैटिंग की। पांड्या ने 13 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ बैटिंग की। अपनी पारी के दौरान पांड्या ने 4 छक्के लगाए। पांड्या को संदी शर्मा ने साहा के हाथों कैच लपकवाया। पांड्या के अलावा कर्ण शर्मा ने 6 गेंदों में 19 रनों कू तूफानी पारी खेली। हालांकि मोहित शर्मा ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कर्ण शर्मा को बोल्ड कर मुंबई की तूफानी पारी पर ब्रेक लगा दिया।

पोलार्ड की तूफानी फिफ्टी पर मोहित शर्मा का ओवर पड़ा भारी
मुंबई की तरफ से किरॉन पोलार्ड ने नाबाद 24 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। लेकिन पंजाब के मोहित शर्मा की शानदार बॉलिंग के चलते मुंबई केवल 8 रन ही बना सकी। और पंजाब ने ये मैच 7 रनों से जीत लिया। पंजाब की तरफ से संदीप शर्मा, अक्षर पटेल, तेवतिया और कप्तान मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिया। मोहित शर्मा को दो विकेट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
