Highlights: T-20 के 'बूढ़े शेर' के आगे पस्त हुई IPL की सबसे सफल गेंदबाजी वाली टीम

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला पुणे के लिए काम कर गया। अपने होम ग्राउंड पर पुणे ने हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया तो लगा कि आज फिर छक्कों-चौकों की बरसात देखने को मिलेगी लेकिन पुणे के बॉलरों ने शानदार खेल दिखाते हुए हैदराबाद को 176 रनों पर रोक दिया और बाकी का काम धोनी ने अपने बल्ले से पूरा कर दिया।

लय में नहीं दिखे वार्नर

लय में नहीं दिखे वार्नर

पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत धीमी मगर सधी हुई रही। फॉर्म में चल रहे हैदराबाद के दोनों ओपन ने अच्छी पारी खेली। शिखर धवन ने 29 गेंदों में 30 तो कप्तान डेविड वार्नर ने 40 गेंदों में 43 रनों की धीमी पारी खेली। धवन को इमरान ताहिर ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच लपकवाकर पवेलियन भेजा तो डेविड वार्नर को उनादकट ने बोल्ड किया।

हेनरिकस की शानदार फिफ्टी से संभला हैदराबाद

हेनरिकस की शानदार फिफ्टी से संभला हैदराबाद

एक बार को लगा कि हैदराबाद 150 के आस-पास ही रन बना पाएगा लेकिन मोइजिस हेनरिकस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदो में नाबाद 55 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हेनरिकस के अलावा दीपक हुड्डा ने 10 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर हैदराबाद को 176 के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा दिया। हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिश्चिय और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट लिया। क्रिस्चन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। इमरान ताहिर ने 3 ओवर में 23 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। जयदेव उनादकट ने 4 ओवर 41 रन लुटाकर 1 विकेट अपने खाते में डाला। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए।

राहुल त्रिपाठी के दम पर पुणे की अच्छी शुरुआत

राहुल त्रिपाठी के दम पर पुणे की अच्छी शुरुआत

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे का पहला विकेट अजिंक्या रहामे के रूप में सस्ते में निपट गया। रहाणे 7 गेंदों में 2 रन बनाकर बिपुल शर्मा का शिकार हुए। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ को राशिद खान ने चलता किया। स्मिथ ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए। अर्धशतक बनाने के बाद राहुल त्रिपाठी 59 रन बनाकर रन आउट हुए। त्रिपाठी ने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के व 6 चौके लगाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें फॉर्म मे चल रहे भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन वापस भेजा।

और जब चला दुनिया के बेस्ट फिनिशर का बल्ला

और जब चला दुनिया के बेस्ट फिनिशर का बल्ला

महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें दुनिया के बेस्ट फिनिशर के रूप में जाना जाता है ने शानदार बैटिंग का नजारा पेश किया। धोनी ने 34 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान धोनी ने 3 गगनचंबी छक्के व 5 चौके लगाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को 11 रन चाहिए थे। मैच की आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाकर पुणे को जीत दिलाई। धोनी को इस मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। हैदराबाद की तरफ से भुनेश्वर कुमार, विपुल शर्मा और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

Story first published: Saturday, April 22, 2017, 21:12 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+