Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlights: एरोन फिंच के धमाकेदार बल्लेबाजी के आगे नतमस्तक हुई RCB

बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में गुजरात लायंस ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात लायंस की इस जीत के नायक रहे एरोन फिंच। एरोन फिंच की धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तान सुरेश रैना की बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात लायंस ने 135 रनों की मिली चुनौती को 13.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक बार फिर से फ्लाप साबित हुए। टूर्नामेंट में सबसे मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ खेल रही आरसीबी की पूरी टीम 134 रनों पर आलआउट हो गई। आईपीएल अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही गुजरात लायंस को इस जीत की सख्त जरूरत थी।

गुजरात लायंस के गेंदबाजों ने की सधी गेंदबाजी

गुजरात लायंस के गेंदबाजों ने की सधी गेंदबाजी

टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी लेने का कप्तान सुरेश रैना का फैसला साबित हुआ। गुजरात लायंस के गेंदबाजों ने सधी गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाज को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। रन बनाने के दबाव में जब भी आरसीबी के बल्लेबीजों ने शॉट खेलने की कोशिश की, अपना विकेट दे बैठे। गुजरात लायंस की तरफ से एंड्रयू टाई ने 4 ओवर में 12 रन दे 3 विकेट लिए।

एक के बाद एक चलते बने आरसीबी बल्लेबाज

एक के बाद एक चलते बने आरसीबी बल्लेबाज

एक बार फिर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी रहा। गेल, कोहली ,डिविलीयर्स जैसे बड़े नामों के साथ खेल रही आरसीबी के आधे खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छु पाए। आरसीबी की तरफ से क्रिस गेल (8), विराट कोहली (10), एबी डीविलियर्स(5), ट्रेविस हेड (0), पवन नेगी (32), मनदीप सिंह (8), श्रीनाथ अरविंद (9), केदार जाधव (31), एस बद्री (3), अंकित चौधरी (15), और युजवेंद्र चहल ने 1 रन बनाए।

केदार जाधव और पवन नेगी ने दिखाया दम

केदार जाधव और पवन नेगी ने दिखाया दम

आरसीबी की लडखड़ाती पारी के बीच केदार जाधव और मनदीप सिंह ने अपने बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। केदार जाधव ने जहां 18 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए वहीं मनदीप सिंह ने 19 गेंद पर 3 चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों में से कोई भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा।

अकेले एरोन फिंच ने जीता दिया मैच

अकेले एरोन फिंच ने जीता दिया मैच

23 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद गुजरात लायंस की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे एरोन फिंच ने अपनी धमाकेदारी पारी के चलते टीम को 14वें ओवर में ही जीत दिला दी। फिंच ने 34 गेंद पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। इतना ही नहीं फिंच ने कप्तान सुरेश रैना के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+