Highlights: IPL10 के सबसे महंगे खिलाड़ी ने दिखाया कमाल, जीती RPS
जीत के इरादे से उतरी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर रहाणे और राहुल ने अच्छी पारी खेली। रहाणे ने 25 गेदों में 30 रन तो राहुल त्रिपाठी ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए। पणे को पहला झटका रहाणे के रूप में लगा। रहाणे को पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले बद्री ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। जिसके बाद दूसरा विकेट राहुल त्रिपाठी का गिरा। त्रिपाठी को पवन नेगी ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करवाया। त्रिपाठी के बाद आरपीएस के कप्तान स्मिथ को अरविंदो ने बोल्ड किया। स्मिथ के बाद चौथा विकेट पूर्व कप्तान धोनी के रूप में गिरा। धोनी को वॉटसन ने बोल्ड किया।

फिर नहीं चला स्टोक्स का बल्ला
इस बार आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और तीन गेंदों में 2 रन बनाकर मिलने की बॉल पर बोल्ड हो गए। स्टोक्स के बाद बैटिंग करने आए डेनियल क्रिश्चियन 3 गेंदों में 1 रन बनाकर अरविंदो का शिकार बने।

मनोज तिवारी ने दिखाया दम
क्रिश्चियन के आउट होने के बाद मनोज तिवारी ने तेज पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 27 रन बनाए। तिवारी को विराट कोहली ने केदार जाधव की बॉल पर रन आउट किया। तिवारी के बाद कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया। एसएन ठाकुर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जयदेव उनादकट ने नाबाद 5 गेंदों में 2 रन बनाए।

शुरुआत अच्छी और अंत खराब
आरपीएस के 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी का शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनिंग करने आए मनदीप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि इस सीजन में अपना दूसरा मैच खेल रहे कप्तान विराट कोहली ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 28 रन बनाए। कोहली को स्टोक्स ने आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया।

कमाल नहीं कर सका मिस्टर 360 का बल्ला
अपने पहले मैच मैंच में आतिशी पारी खेलने वाले एबी डिविलियर्स कुछ कमाल नहीं कर सके। एबी ने 30 गेंदों में 29 रन बनाए और ताहिर का शिकार हुए। डिविलियर्स के बाद विकेट कीपर केदार जाधव भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 22 गेंदों में 18 रन बनाकर उनादकट का शिकार बने।

वॉटसन फिर फ्लॉफ
आरसीबी की तरफ से शुरुआती मैचों में कप्तानी करने वाले वॉटसन को क्रिस गेल की जगह चीम में लिया गया था लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी वॉटसन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 18 गेंदों में 14 रन बनाए। वॉटसन को बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया। स्टोक्स के बाद बिन्नी ने थोड़ा तेज खेलना शुरू किया लेकिन वे अपनी पारी को लंबी गति नहीं दे पाए और 8 गेंदों में 18 रन बनाकर एसएन ठाकुर का शिकार बने। बिन्नी के बाद पवन नेगी, एडम मिलने, बद्री, श्रीनाथ चहल भी कुछ नहीं कर पाए।

गेंद से किया स्टोक्स ने कमाल
बल्ले से फ्लॉफ रहने वाले स्टॉक्स ने गेंद से अच्छा काम किया। आरपीएस की तरफ से स्टॉक्स और एसएन ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा जयदेव उनादकट ने दो और इमरान ताहिर ने एक विकेट लिया। गेंद से अच्छी परफॉर्मेंस के लिए स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
