Highlights: विलियम्सन-धवन के आगे नतमस्तक हुई दिल्ली

हैदराबाद की शुरुआत धीमी रही लेकिन कप्तान डेविड वार्नर के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केन विलियम्सन ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर हैदराबाद के रनों को बोर्ड पर तेजी से बढ़ाया। विलियम्सन ने 51 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान विलियम्सन ने 5 छक्के व 6 चौके लगाए। विलियम्सन को 16वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस मोरिस ने पवेलियन भेजा। अपनी तूफानी पारी के लिए विलियम्सन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

और चलता रहा धवन का बल्ला

और चलता रहा धवन का बल्ला

वार्नर के साथ ओपनिंग करने आए शिखर धवन ने शुरुआत तो धीमी की लेकिन अंत शानदार किया। धवन ने 50 गेंदों में 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान धवन ने 1 छक्का व 7 चौके लगाए। धवन को क्रिस मोरिस ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। धवन के अलावा युवराज सिंह (3), हेनरिक्स (12*) और दीपक हुड्डा ने नाबाद 9 रनों की पार खेली।

क्रिस मोरिस ही चले

क्रिस मोरिस ही चले

दिल्ली की तरफ से चारों विकेट क्रिस मोरिस ने ही चटकाए। बाकी कोई गेंदबाज कमाल नहीं कर सका। दिल्ली की तरफ से सबसे महंगे बॉलर रहे एंजिलो मैथ्यूज। उन्होंने 3 ओवर में 41 रन खर्च किए बिना कोई विकेट चटकाए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई दिल्ली

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई दिल्ली

जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। बिलिंग्स और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की लेकिन पारी के दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर सैम बिलिंग्स कैच होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले उन्होंने लगातार तीन चौके लगाए। जिस वक्त बिलिंग्स आउट हुए तब दिल्ली का स्कोर 14 रन था।

संभाले नहीं संभली दिल्ली की पारी

संभाले नहीं संभली दिल्ली की पारी

बिलिंग्स के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए करुन नायर ने अच्छी बैटिंग की लेकिन वे इसे जारी नहीं रख पाए और युवराज सिंह के ओवर में रनआउट हो गए। हालांकि इस बीच उन्होंने 23 गेंदों में 33 रन बना दिए थे। नायर और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े।

और नहीं चले ऋषभ पंत

और नहीं चले ऋषभ पंत

नायर के बाद बैटिंग करने आए ऋषभ पंत को युवराज की गेंद पर वार्नर ने कैच लपक लिया। पंत अपना खाता भी नहीं खोल सके। पंत के बाद सैमसन भी दिल्ली को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके और 33 गेंदों में 42 रन बनाकर सिराज का शिकार बने।

मैथ्यू-अय्यर ने दिल्ली गेम में बनाए रखा

मैथ्यू-अय्यर ने दिल्ली गेम में बनाए रखा

हालांकि अंत तक दिल्ली गें में बनी रही। एक छोर से श्रेयर अय्यर तो दूसरी छोर से एंजिलो मैथ्यूज ने दिल्ली की जीत की उम्मीदों को बमाए रखने का भरपूर प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जहां अय्यर ने 31 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए तो वहीं मैथ्यूज 23 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो तो वहीं युवराज सिंह और सिद्धार्थ कौल ने एक-एक विकेट लिया।

Story first published: Thursday, April 20, 2017, 0:05 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+