Highlights: सुनील नारायण ने बनाया रिकार्ड, 10वां मैच हारी बैंगलोर
बेंगलुरू। आईपीएल दंगल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने उतरे सुनील नारायण ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 54 रन बनाए। इससे पहले इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। बैंगलोर का शीर्ष क्रम इस मैच में एक बार फिर फ्लॉप रहा। आरसीबी के तीनों स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स महज 34 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे।

सुनील नारायण ने बनाया रिकार्ड
बैंगलोर के 158 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम शुरूआत से आक्रामक बल्लेबाजी की पंजाब के गेंदबाजों को मैच में हावी होने का मौका नहीं दिया। कोलकाता की तरफ से आज ओपनिंग सुनाल नारायण के साथ क्रिसलिन उतर थे। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। सुनील नारायण ने तो सिर्फ 15 गेंद में ही शानदार अर्द्धशतक जड़ दिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक था। वहीं लिन ने भी 22 गेंद में 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के लिए सुनील नारायण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ट्रेविस हेड ने भी जड़ा पचासा
सुनील नारायण और क्रिस लिन के अलावा आज के मैच में एक और बल्लेबाज, ट्रेविस हेड ने भी पचासा बनाया। बैंगलोर के शुरूआत में ही 3 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ट्रेवेसि हेड ने आरसीबी को पारी को धैर्य के साथ आगे बढ़ाया। एक समय 120 के आस-पास सिमटती दिख रही बैंगलोर के स्कोर को ट्रेविस ने अपने बल्लेबाजी के दम पर 150 के पार पहुंचाया। ट्रेविस ने 47 गेंद में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।

फिर फ्लॉप हुए आरसीबी के स्टार बल्लेबाज
इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर का शीर्षक्रम फिर फ्लॉप रहा। क्रिस गेल तो मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। आरसीबी के तीनों स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स महज 34 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि फिर युवा बल्लेबाज मंदीप सिंह और ट्रेविस हेड ने धैर्य के साथ आरसीबी की पारी संभालते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। आरसीबी की तरफ से क्रिस गेल (0), मंदीप सिंह (52), विराट कोहली (5), एबी डिविलियर्स (10), ट्रेविस हेड (75), केदार जाधव (8), और पवन नेगी ने 5 रन बनाए।

हरे रंग की जर्सी में खेलने उतरी आरसीबी
रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की टीम आज के मैच में अपने चिर-परिचित लाल रंग की जर्सी हरे रंग की जर्सी में खेलने उतरी थी। आरसीबी ने यह हरे रंगी की जर्सी पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहना था। टॉस से पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के कप्तान गौतम मंभीर को एक पौधा भी गिफ्ट दिया। हरियाली और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आरसीबी की इस मुहिम की सभी ने तारीफ की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications