oi-Ankur
राजकोट। गुजरात लायंस ने एकतरफा मुकाबले में पुणे सुपरजायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। पुणे के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात ने पहले विकेट के लिए शानदार 94 रनों की साझेदारी की, जिसमें मैक्कुलम ने शानादर 49 रन तो स्मिथ ने 47 रन बनाए।
मैच के अहम अंश
- गुजरात ने पुणे को 7 विकेट से हराया, रैना और फिंच नाबाद लौटे
- 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 133/3
- इमरान ताहिर ने 3 रन के स्कोर पर दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड किया।
- 49 रन बनाकर ब्रैंडम मैक्कुलम आउट, गुजरात का स्कोर 102/2, 11.1 ओवर
- 47 रन बनाकर ड्वेन स्मिथ आउट, शार्दुल ने भेजा पवेलियन
- स्मिथ 47 और मैक्कुलम 44 रन बनाकर नाबाद, क्रीज पर जमे हुए हैं।
- गुजरात का स्कोर 8.3 ओवर के बाद 93/0
- गुजरात के सलामी बल्लेबाजों ने पुणे की मुश्किल बढ़ाई
- स्मिथ और मैक्कुलम ने 94 रनों की साझेदारी की
- गुजरात ने की सधी हुई शुरुआत, 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 44/0
- पुणे ने गुजरात के सामने रखा 172 रन का लक्ष्य, पुणे का स्कोर 171/8।
- एंड्रयू टाई ने पुणे के खिलाफ बनाई हैट्रिक
- 31 रन के स्कोर पर ऐंड्रयू टाई ने शार्दुल ठाकुर को भेजा पवेलियन
- मनोज तिवारी को 31 रन के स्कोर पर किया आउट
- 167 के स्कोर पर पुणे का छठा विकेट गिरा, अंकित शर्मा 25 रन पर आउट
- पुणे के स्कोर 14.2 ओवर के बाद 120/5
- 5 रन के स्कोर पर धोनी को सर जडेजा ने भेजा पवेलियन
- पुणे का स्कोर 12.1 ओवर के बाद 106/4
- बेन स्टोक्स को 25 रन के स्कोर पर एंड्रयू टाइल्स ने किया क्लीन बोल्ड
- पुणे का स्कोर 89/3, 9.2 ओवर 43 रन बनाकर स्टीव स्मिथ आउट,
- स्मिथ ने भेजा पवेलियन आर त्रिपाठी 33 रन बनाकर आउट, पुणे का स्कोर 73/2, 7 ओवर
- 64 रन के स्कोर पर पुणे का दूसरा विकेट गिरा
- प्रवीण कुमार ने रहाणे को 0 के स्कोर पर भेजा पवेलियन,
- रैना ने पकड़ा जबरदस्त कैच
- बिना खाता खोले ही पुणे का पहला विकेट गिरा
- गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, April 14, 2017, 23:55 [IST]
Other articles published on
Apr 14, 2017